भारतीय नागरिको को मतदान का अधिकार दिलाना राष्ट्रीय कार्य है

किशोर बोरकर का प्रतिपादन

अमरावती /दि.16– देश के संविधान ने लोकतंत्र के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सर्वोच्च अधिकार प्रदान किए हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध हैं. पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की एक अलग पहचान है. जो संविधान का विरोध करते हैं, उनका संरक्षण भी देश का संविधान ही करता है. किसी अपराध के आरोपी के जेल में होने पर भी वह जेल से चुनाव लड़ता है, और ऐसे आरोपी चुनाव में विजयी भी हुए हैं. हमारी लोकतंत्र की यह उदारता है, और प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का हक दिलाना यह राष्ट्रीय कार्य है, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तथा बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एसआईआर तथा मतदाता सूची के सखोल पुनरिक्षण अभियान के समन्वयक किशोर बोरकर ने किया.
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा भातकुली में आयोजित बैठक में वे बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति की जाएगी, इसके लिए मतदाता जांच अभियान के प्रभावी अमल पर सभी को जोर देना चाहिए. बडनेरा विधानसभा क्षेत्र के भातकुली में आज विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. आगामी समय में मतदाता सूची शुद्धीकरण, मतदाताओं की जांच और बूथ स्तर के संगठनात्मक कामकाज को अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की नियुक्ति तुरंत किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रत्येक बूथ पर सक्षम और सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर मतदाता सूची में नामों की जांच, नए मतदाताओं का पंजीयन, तथा निकाले गए नाम तथा त्रुटिपूर्ण नामों के संबंध में आवश्यक प्रयासक करने की सूचना किशोर बोरकर ने बैठक में दी.
बडनेरा विधानसभा निवाचन क्षेत्र के एसआईआर समन्वयक तथा अमरावती जिला कांग्रेस औद्योगिक विभाग के अध्यक्ष समीर जवंजाल ने इस समय उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एसआरई अभियान का महत्व, उद्देश्य, कार्यपद्धति तथा प्रत्यक्ष क्षेत्र में काम करते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया. मतदाता सूची को प्रत्येक घटक तक पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बूथ स्तर की व्यवस्था मजबूत करना आवश्यक है, ऐसा मत समीर जवंजाल ने व्यक्त किया. भातुकली शहर में प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रमुख की नियुक्ति कर प्रत्येक नागरिक की मतदाता सूची में पंजीयन के लिए हम सभी कार्य करेंगे, यह मनोगत भातकुली शहर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर ने इस अवसर पर व्यक्त किया. समीक्षा बैठक में डॉ. रमेश बोरा, भातकुली शहर कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष मयूर देशमुख, शंकर वाघमारे, धीरज देशमुख, नामदेवराव डगवाले, तमीज खान, वारीस खान, शेख बब्बू खालील खान, शेख अजित, अविनाश लकडे तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button