बीकानेर संघ के लाभार्थी कोठारी परिवार का धूमधाम से स्वागत
स्नेहभोज और आत्मीय मिलन के साथ हुआ कार्यक्रम

अमरावती/दि.27 – अशोक बंबोरिया जैन परिवार द्वारा बीकानेर संघ के लाभार्थी कोठारी परिवार एवं समस्त दर्शनार्थियों के सम्मान में राज रेस्टॉरेंट राजापेठ में स्वागत का आयोजन किया गया. अशोक बंबोरिया ने स्वागत में कहा कि, प.पू. आचार्य रामलाल महाराज के पावन दर्शन हेतु संपूर्ण संघ को बीकानेर ले जाकर यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था अत्यंत सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए कोठारी परिवार साधुवाद का पात्र है. उनकी सेवा, समर्पण एवं धर्मभाव सभी के लिए प्रेरणास्पद है.
कोठारी परिवार के रजनीश कोठारी, नलनीश कोठारी, सीए रचित कोठारी, पद्मादेवी कोठारी, राजरानी कोठारी एवं पलक कोठारी का विशेष स्वागत-सत्कार कार्यक्रम में किया गया. गरिमामय संचालन सुरेश मुनोत ने किया. सर्वश्री गौतम मुनोत, डॉ. राजेश बूब, संदीप तातेड, जीतेश जांगडा, मनोज तातेड, मनीष सकलेचा, राजेश भंसाली, आदित्य कटारिया, अंकित बंबोरिया सहित समाजबंधु और परिजन बडी संख्या में उपस्थित थे.





