‘एक हाथ मदद का’ उपक्रम के तहत सदाशांति आधारगृह की बेटियों को किराना सामग्री वितरित

अमरावती/दि.17 – बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण संस्था, अमरावती द्वारा संचालित सदाशांति आधारगृह, वृंदावन कॉलोनी, विद्यापीठ रोड, चिलम छावणी परिसर में रहने वाली बेटियों के लिए 15 अगस्त को ‘एक हाथ मदद का’ विशेष उपक्रम आयोजित किया गया.
बडनेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि राणा के मार्गदर्शन में आयोजित इस उपक्रम के तहत रामराज्य ग्रुप सेवा प्रतिष्ठान मित्रपरिवार तथा युवा स्वाभिमान पार्टी, दस्तुर नगर-छत्री तालाब रोड, अमरावती की ओर से आधारगृह की बेटियों के भोजन के लिए आवश्यक किराना सामग्री उपलब्ध कराई गई. इसमें गेहूं, चावल, दाल, खाद्य तेल, मिर्च पाउडर, शक्कर, नमक सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं. सभी सामग्री कार्यकर्ताओं द्वारा स्वखर्च से संस्था को सौंपी गई. ‘सेवा ही धर्म है’ की भावना से आयोजित इस उपक्रम में अजय यादव, विठ्ठल मावंदे, गोपाल राजुरकर, राजेश राघोर्ते, राहुल ठाकरे, रोशन राजगडे, अजिंक्य रघुवंशी, मनोज डायलकर, स्वप्निल कनोजिया, आकाश अवघड, मयुर लोणारे, भूषण फरतोडे, राकेश ठाकुर और धीरज तेहलाणी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया.
इसके अलावा दिनेश पोंडे, निलेश यादव, करण यादव, विशाल पोंजे, पवन गायकी, विष्णु हेहेकार, चेतन बीहार, सिद्धांत रूपकार, शिवम भुठे, ओम बगेकर, मयुर मेश्राम, विकास माहोरे, राहुल खोडेलोड, बेडु चोपकार, राजेश पारवे, राजगुरु, दिनेश कोरडे, जितु सातोडे, वैभव देशमुख और राहुल खंडेतोड भी उपक्रम में सहभागी रहे. इस पहल के माध्यम से आधारगृह की बेटियों की भोजन संबंधी जरूरतों में सहयोग देकर सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय दिया गया.





