विधायक रवि राणा के प्रयासों से स्वीकृत 50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा एवं संत साईं राजेशजी मोरडिया के हाथों हुआ भूमिपूजन

* जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की रही उपस्थिति
अमरावती/दि.4 – विधायक रवि राणा के विशेष प्रयासों से प्रभाग क्रमांक 18 राजापेठ तथा प्रभाग क्रमांक 22 नवीवस्ती, बडनेरा में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा एवं संत साईं राजेशजी मोरडिया के हाथों उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर उपमहापौर सचिन भेंडे, नगरसेवक अजय जयस्वाल, रजनी डोगरे, जोन सभापति किशोर जाधव, गौरी मेघवानी, प्रशांत वानखेडे, महेश मुलचंदानी, नंदा सावदे तथा पूज्य पंचायत के राजेश नानवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा ने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता है. विधायक रवि राणा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. राजापेठ और नवीवस्ती में स्वीकृत इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा प्रत्येक प्रभाग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा. आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यही गति जारी रहेगी. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक रवि राणा के माध्यम से बडनेरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया.
इस अवसर पर ओम डेमला, पू.पं. प्रेमचंद कुकरेजा, मनोज चांदवानी, पिंकी चांदवानी, रोशनलाल हबलानी, नानक मुलचंदानी, सुरेश खत्री, शैलेश मेघवानी, अमोल मिलके, मुस्ताकभाई, ज्योति बिसने, सुरेश चाफले, मनोज भगत, संगीता आगरकर, पूजा दुबे, वंदना पवार, अमित यादव, महेश पंचारे, सुभानभाई, सचिन पवार, सुचिता पाटील, अंजली बिसने, शालिनी पारसकर, अरुणा जाधव, भैरव साहेब, राजू भोंगाडे, उकरे काका, एकनाथ बोरकर, मोहन मोरे, अशोक गायकवाड़, सानप काका, वंजारी भाऊ, चौधरी भाऊ, रोहन वाघमोडे, लीलाताई आगवणे, संगीताताई आगरकर, अमोल टाले, भोंडवे भाऊ, सागर आगरकर, दवंडे भाऊ, अजय पर्वते, श्रीकृष्ण आढाव, पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, रोशनलाल बलानी, राजा नानवानी, इंदरलाल दीपवानी, अनूप हरवानी, विशाल अनिल आडवाणी, मुकेश खत्री, राजा शाही, दीपक हरवानी, नानकराम मूलचंदानी, राजकुमार बोदानी, शंकरलाल नानवानी, इंद्रलाल जंबानी, प्यारेलाल बजाज, किशोर बत्रा, शंकर खत्री, राजेंद्र महाजन, सुनील इंदुरकर सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए विधायक रवि राणा के विकासोन्मुख नेतृत्व की सराहना की.

Back to top button