पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने चिखलदरा में किया जनसंवाद

स्थानीय व्यंजनों का लिया स्वाद

* जिले के सभी विधायक व जिला पुलिस अधीक्षक, जिप सीईओ रहे मौजूद
अमरावती/दि.25 – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और स्व. अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान शिविर’ का आयोजन चिखलदरा में किया गया.
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पहले चिखलदरा स्थित देवी मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने शहर के मुख्य चौक स्थित एक दुकान पर स्थानीय कॉफी और मूंग के भजियों का स्वाद लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने पालकमंत्री से मुलाकात कर चिखलदरा शहर के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. मंत्री ने लोगों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. इस अवसर पर विधायक प्रवीण पोटे, प्रवीण तायडे, राजेश वानखडे, केवलराम काले, नगराध्यक्ष शेख अब्दुल, आल्हाद कलोती, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी, पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, उपविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला तथा नगर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.

Back to top button