महानुभाव परिषद जिला प्रसिध्दी प्रमुख पद पर राजेंद्र देशमुख का चयन
मित्र परिवार ने दी शुभकामना

मोर्शी/दि.25- अखिल भारतीय महानुभाव परिषद जिला शाखा की बैठक में संत,महंत, तपस्विनी की प्रमुख उपस्थिति में महानुभाव पंथ की काशि के नाम से प्रचलित श्री क्षेत्र रिध्दपुर में संपन्न हुई. बैठक में जिला महानुभाव परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें अमरावती जिला महानुभाव परिषद के प्रसिध्दी प्रमुख पद पर राजेंद्र देशमुख का चयन किया गया.
नवनियुक्त जिला प्रसिध्दी प्रमुख राजेंद्र देशमुख का जिला महानुभाव परिषद अध्यक्ष महंत श्री प्रसन्न शास्त्री गोपीराज बाबा के हस्ते पुष्पगूच्छ ,धर्म ध्वज तथा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सत्कार किया गया. राजेंद्र देशमुख सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है और उन्हें सामाजिक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री के हस्ते महाराष्ट्र शासन का पुरस्कार भी प्राप्त है.वर्तमान में वे राष्ट्रीय दिव्यांग विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष तथा साने गुरूजी सेवानिवृत्त संगठना के संस्थापक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है. उनके चयन पर संत, महंत, महानुभाव पंथीय मंडल तथा मित्र परिवार ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.





