गुजराती एजुकेशन सोसायटी के चुनाव ने पकडी रफ्तार

अध्यक्ष पद हेतु 6 व उपाध्यक्ष पद हेतु 8 दावेदार

* 12 कार्यकारिणी सदस्यों पदों हेतु 39 इच्छुक रेस में
* 15 को नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
* 28 जून को होना है चुनाव, 603 सभासद करेंगे मतदान
* निर्वाचन अधिकारी प्रा. हितेंद्र धाबलिया की देखरेख में चल रही प्रक्रिया
अमरावती/दि.13 – गुजराती एजुकेशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु त्रैवार्षिक चुनाव के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज से नामांकन उठाने का काम शुरू हुआ. जिसके तहत संस्था के अध्यक्ष पद हेत 6 दावेदारों द्बारा 8 नामांकन उठाए गये. वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु 8 दावेदारों द्बारा एक-एक ऐसे कुल 8 नामांकन लिए गये है. जबकि 12 कार्यकारिणी सदस्य पदों हेतु 40 दावेदारों के रेस में रहने की जानकारी है. विशेष उल्लेखनीय है कि नामांकन प्रक्रिया के तहत परसों सोमवार 15 जून को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है. उस समय तक कौन-कौन दावेदार मैदान में टिके रहते हैं. यह स्पष्ट होने के बाद ही दी गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर चित्र स्पष्ट हो पायेगा.
संस्था में आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करनेवालों में डॉ. धीरेंद्र अमृतलाल आडतिया, दिलीपभाई मंगलजी पोपट, परेशभाई जेठालाल राजा, सुरेश वसंत माखेचा (ठक्कर), दिलीपभाई गोवर्धनदास वस्तानी, डॉ. नीलेश बाबुलाल लाठिया का समावेश रहा. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सीए राजेश मगनलाल पटेल, डॉ. नितिन कांतीलाल सेठ, तुषार वसंतभाई श्रॉफ, दिलीप गोवर्धनदास वस्तानी, सुरेश वसंत माखेचा (ठक्कर), जीतेंद्र शांतिलाल दोशी, एड. संजय शांतिलाल सांगाणी व एड. नीलेश हिम्मतलाल शाह की ओर से दावेदारी पेश की गई. जबकि 12 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए अजय कांतिलाल मांडविया, सीए राजेश मगनलाल पटेल, राजेश गजेंद्र देसाई, मिलन विजयकुमार गांधी, नयन मालसीभाई शाह, दीपक राजेंद्रप्रसाद ठक्कर, भरत गुलाबचंद मेहता, धर्मेंद्र जवाहरलाल गगलानी, पीयूष दौलतराय मेहता, किशोर अरविंदभाई शाह, दिलीप चत्रभुज वजीर, अरुण नरसिंह टांक, हर्षद मुकूंदराय उपाध्याय, अमृतलाल वाल्दीभाई पटेल, धर्मेश वृजलाल सादलानी, बकुल डायाभाई कक्कड, किशोर छोटालाल कार्या, परेश जेठालाल राजा, हसमुख चत्रभुज वजीर, सुरेशभाई लीलाधर भट्टी, दिनेश प्रभुदास सेठिया, योगेंद्र सूर्यकांत देसाई, राजेश कृष्णादास संतोषिया, सीमेश शरदकुमार श्रॉफ, किरण भगवानजी आडतिया, रश्मीकांत मनसुखलाल गगलानी (पप्पु), तुषार वसंतलाल श्रॉफ, भरतकुमार जयसुखलाल भायानी, सुरेश वसंत माखेचा (ठक्कर), राजेंद्र अमृतलाल आडतिया, जीतेंद्र शांतिलाल दोशी, चेतनकुमार छबीलदास लाठिया, संदीप दिनेशचंद्र मेहता, संजय शांतिलाल सांगानी, डॉ. घनश्याम बाबुलाल मालविया, मनोज किशोरचंद्र गगलानी (शाह), जयेश त्रिभुवनदास जसापर, मुकेशकुमार रसिकलाल गगलानी, एड. नीलेशकुमार हिम्मतलाल शाह द्बारा नामांकन प्रस्तुत किए गये है. इसमें से 15 जून का नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद किन-किन दावेदारों की दावेदारी चुनावी मैदान में कायम रहती हैं. इस बात की ओर सभी की निगाहें लगी हुई है.
बता दें कि दी गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी प्रा. हितेन्द्रभाई धाबलिया की देखरेख के तहत चल रहा है. जिनके मार्गदर्शनतले विगत दिनों ही संस्था के कुल 603 सभासदों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है. प्रा. हितेंद्रभाई को सहयोग के लिए सहायक अधिकारियों के रुप में राजेंद्रभाई मालविया, रमेशभाई कामगार, खुशाल पटेल, सुरेशभाई माखेचा, राजेंद्रभाई श्रॉफ को जिम्मेदारी दी गई है.
* संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी
सोसायटी की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेशभाई राजा, भरतभाई भायानी, किरणभाई आडतिया, राजेशभाई देसाई, हितेंद्र धाबलिया, मिलन गांधी, सीए राजेश पटेल, परेशभाई राजा, धर्मेशभाई गगलानी, डॉ. नितिन सेठ, नीलेशभाई शाह, रजनीकांत शाह और तुषारभाई श्रॉफ का समावेश है. सभी 2022 के इलेक्शन में भारी वोट लेकर विजयी हुए थे. उसी प्रकार दो स्वीकृत सदस्यों में मुकेशभाई गगलानी और सुधीरभाई शाह का मनोनयन किया गया था. जिनका कार्यकाल करीब 10 माह पहले ही खत्म हो चुका है और संस्था में निर्धारित समय से लगभग 10 माह विलंब से चुनाव होने जा रहा है. सोसायटी का पिछला चुनाव 3 जुलाई 2022 को हुआ था. तीन वर्ष का कार्यकाल रहता है. उस द़ृष्टि से सोसायटी के चुनाव को इस बार करीब 10 माह विलंब हो गया है.
* 4 हजार से अधिक विद्यार्थी
दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी अंतर्गत मणिबाई गुजराती हाईस्कूल अंबापेठ, सुलोचनाबेन त्रिकमदास कापडिया जूनियर कॉलेज, शोभानाबेन सेठिया इंग्लिश स्कूल और अन्य संस्था कार्यरत है. चार हजार से अधिक विद्यार्थी यहां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक व कनिष्ठ महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.
* 28 जून को मतगणना व मतदान
बता दें कि इस समय गुजराती एज्युकेशन सोसायटी में जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्रस्तुत करने का समय समाप्त हो चुका है तथा अब तक नामांकन दायर कर चुके उम्मीदवारों में से नामांकन वापिस लेने के इच्छुक उम्मीवारों द्बारा आगामी 15 जून को शाम 6 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. जिसके बाद अंतिम उम्मीदवार सूची 15 जून को शाम 7 बजे जारी की जाएगी. यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो गुप्त मतदान पद्धति से मतदान 28 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा. मतगणना उसी दिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.
* 1936 में स्थापित संस्था
संस्था की स्थापना 90 वर्ष पूर्व 1936 में की गई थी. गत 9 दशकों से यह संस्था शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए, सामाजिक उपक्रमों में भी सहभागी होने के साथ अमरावती शहर में लोकप्रिय संस्था के रुप में कार्यरत है और प्रसिद्ध है. 50 वर्षों से संस्था में चुनाव के माध्यम से ही कार्यकारिणी का चयन हो रहा है. 611 वोटर्स रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी ने विकास के पडाव पूर्ण किए हैं. आगे भी संस्था अपनी शालेय शिक्षा के साथ ही महाविद्यालयीन शिक्षा में योगदान को जारी रखने प्रयासरत है.

Back to top button