दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी
जून अंत अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकते हैं चुनाव

* वर्तमान अध्यक्ष सहित 7 गणमान्य अध्यक्ष पद की रेस में
* 90 वर्ष की संस्था
* 4 हजार से अधिक विद्यार्थी ले रहे शिक्षा
अमरावती/दि.21 – शहर की लोकप्रिय शिक्षा संस्था दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के त्रिवार्षिक चुनाव आगामी जून मासांत अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो सकते हैं. गत रविवार को ही सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई. जिसमें बीते अनेक वर्षों का लेखा-जोखा मंजूर किया गया. इस बीच आगामी चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष सुरेशभाई राजा सहित 7 गणमान्य के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं. उनमें सीए नीलेशभाई लाठिया, नीलेशभाई शाह, दिलीपभाई पोपट, परेश राजा, सुरेशभाई राजा, जयंत कामदार, सुधीरभाई शाह का नाम शामिल होने की जानकारी चर्चा में दी गई है.
* एक वर्ष विलंब
दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी अंतर्गत मणिबाई गुजराती हाईस्कूल अंबापेठ, सुलोचनाबेन त्रिकमदास कापडिया जूनियर कॉलेज, शोभानाबेन सेठिया इंग्लिश स्कूल और अन्य संस्था कार्यरत है. चार हजार से अधिक विद्यार्थी यहां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक व कनिष्ठ महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. सोसायटी का पिछला चुनाव 3 जुलाई 2022 को हुआ था. तीन वर्ष का कार्यकाल रहता है. उस द़ृष्टि से सोसायटी के चुनाव को इस बार एक वर्ष विलंब हो गया है. अब चुनाव अगले माह घोषित होने की संभावना बताई जा रही है.
* वर्तमान कार्यकारिणी
सोसायटी की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेशभाई राजा, भरतभाई भायानी, किरणभाई आडतिया, राजेशभाई देसाई, हितेंद्र धाबलिया, मिलन गांधी, सीए राजेश पटेल, परेशभाई राजा, धर्मेशभाई गगलानी, डॉ. नितिन सेठ, नीलेशभाई शाह, रजनीकांत शाह और तुषारभाई श्रॉफ का समावेश है. सभी 2022 के इलेक्शन में भारी वोट लेकर विजयी हुए थे. उसी प्रकार दो स्वीकृत सदस्यों में मुकेशभाई गगलानी और सुधीरभाई शाह का मनोनयन किया गया था.
* 1936 में स्थापित संस्था
संस्था की स्थापना 90 वर्ष पूर्व 1936 में की गई थी. गत 9 दशकों से यह संस्था शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए, सामाजिक उपक्रमों में भी सहभागी होने के साथ अमरावती शहर में लोकप्रिय संस्था के रुप में कार्यरत है और प्रसिद्ध है. 50 वर्षों से संस्था में चुनाव के माध्यम से ही कार्यकारिणी का चयन हो रहा है. 611 वोटर्स रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी ने विकास के पडाव पूर्ण किए हैं. आगे भी संस्था अपनी शालेय शिक्षा के साथ ही महाविद्यालयीन शिक्षा में योगदान को जारी रखने प्रयासरत है.





