परतवाडा लैंगिक अत्याचार प्रकरण के आरोपियों को दें फांसी की सजा
युवा स्वाभिमान पार्टी की मांग, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.17– परतवाडा-अचलपुर में घटित अश्लील वीडियो प्रकरण में आरोपी को फांसी की सजा देने और बडनेरा रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व घटित हत्याकांड के आरोपी पर तत्काल कडी कार्रवाई करने और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर युवा स्वाभिमान पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी आशीष येरेकर को ज्ञापन सौंपा.
जिले में परतवाडा परिसर में घटित अश्लील वीडियो, फोटो वायरल प्रकरण से संपूर्ण महाराष्ट्र में तीव्र रोष निर्माण हो गया है. इस घटना का युवा स्वाभिमान पार्टी की तरफ से तीव्र निषेध व्यक्त किया गया है. महिलाओं के सम्मान पर ठेस पहुंचाने वाले ऐसे विकृत कृत्य को किसी भी परिस्थिति में माफी न दी जाए, इस बाबत शासन कदम उठाये. इस प्रकरण की जांच द्रूतगति से और पारदर्शिता से कर दोषियों पर तत्काल सजा देने के लिए एसआईटी गठित करने पर पुलिस प्रशासन का स्वागत युवा स्वाभिमान पार्टी ने किया है. साथ ही बडनेरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के 8 आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग ज्ञापन में की गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में बालू इंगोले, पंकज गायकवाड, सूरज बोटूले, शंकर चव्हाण, अनिकेत तिवाटणी, सोनू माकोडे, भूषण भावरे, संतोष बागडे आदि का समावेश है.





