12 सितंबर को हिंदी काव्य वाचन स्पर्धा
सप्तरंगी का हिंदी दिवस

* अधिकारियों से भी सहभागी होने का अनुरोध
अमरावती/दि.1 – हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार और उन्नयन के लिए विगत चार दशकों से कार्यरत, सप्तरंगी हिंदी साहित्य संस्था, अमरावती द्वारा इस वर्ष ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में 12 सितंबर शनिवार को ’हिंदी स्वरचित काव्य वाचन स्पर्धा’ का आयोजन किया गया है. यह प्रतियोगिता नि:शुल्क एवं सभी वर्गों हेतु खुली है. विशेषकर अमरावती शहर और जिले के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि, वे अपने मन के भीतर के कवि को जागरुत करें और अपनी रचित कविता के साथ स्पर्धा में अवश्य सम्मिलित हो.
* नकद पुरस्कार और सभी को प्रशस्ति पत्र
श्रेष्ठ तीन कवियों को प्रथम 2101, द्वितीय 1501 एवं, तृतीय 1101 की नगद राशि और स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता के निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सभी को मान्य होगा. प्रतियोगिता संबंधी नियमों में बदलाव का अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित है.नामांकन करवाने की अंतिम तिथि 09 सितंबर 2026 हैं.
* मनपा सभागार शारदा नगर में आयोजन
प्रतियोगिता महानगरपालिका उद्यान सभागृह, शारदा नगर, अमरावती में दिनांक 12 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी. प्रतिभागियों को समय से आधा घंटा पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीयन करवाना आवश्यक है. कृपया नाम शीघ्र भिजवाकर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित करें. ऐसी विनंती सप्तरंगी हिंदी साहित्य संस्था, अमरावती के अध्यक्ष नरेंद्र देवरणकर ‘निर्दोष’ और सचिव, बरखा शर्मा ‘क्रांति’ ने एक पत्रक द्वारा की है. इस प्रतियोगिता में सहभाग लेनेवाले अपना नाम, मोबाइल क्रमांक, कार्यक्रम संयोजक पवन नयन जायसवाल (9421788630) एवं श्याम दम्मानी ‘नीलेश’ (9372793252) के मोबाइल व्हाट्सएप पर भिजवाएं. हिंदी कविता स्वरचित होनी चाहिए. कविता हेतु विषय का कोई बंधन नहीं है, लेकिन कविता किसी व्यक्ति विशेष पर किसी भी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप और विवादास्पद परिस्थिति निर्माण करनेवाली ना हो.





