एनसीएमसी कार्ड शिविर में उमडे सैकडों समाजबंधु

जागृत अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल सखी मंच समेत अग्रवाल समाज की सभी ईकाईयों का आयोजन

अमरावती /दि.10– अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 10 जून को रायली प्लॉट स्थित श्री अग्रसेन भवन में एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) पंजीकरण एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में समाजबंधुओं ने बडी संख्या में भाग लिया. करीबन 200 लोगों को यह कार्ड वितरीत किये गये.
आयोजकों के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बस सेवाओं में यात्रा के लिए एनसीएमसी कार्ड महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करता है. यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा सामान्य नागरिकों के लिए विभिन्न यात्रा रियायतों का लाभ प्राप्त करने में उपयोगी है. 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के लिए आधा टिकट सुविधा, 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा, महिलाओं के लिए आधा टिकट योजना, सामान्य नागरिकों के लिए स्मार्ट कार्ड आदि के लिए एनसीएमसी कार्ड पात्र है. शिविर में इस कार्ड को बनाने के लिए प्रतिव्यक्ति 250 रुपए निर्धारित शुल्क रखा गया था. इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल फोन लाना अनिवार्य किया गया था. सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर का सैकडों समाजबंधुओं ने लाभ उठाया. करीबन 250 से 200 लोगों ने एनसीएमसी कार्ड बनवाये. इस आयोजन के प्रकल्प प्रमुख राजेश मित्तल, विजय आर. अग्रवाल, विजय बी. अग्रवाल, प्रवीण एस. अग्रवाल, मंजू धामोरिया, स्मीता केडिया, अग्रवाल जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा समता केडिया, सचिव मीना केडिया, अग्रवाल सखी मंच की अध्यक्षा श्वेता केडिया, सचिव अनुश्री लोया थे. अग्रवाल समाज, जागृति अग्रवाल महिला मंडल तथा अग्रवाल सखी मंच के पदाधिकारी के आवाहन पर समाजबंधुओं ने इस विशेष शिविर में बडी संख्या में पहुंचकर एनसीएमसी कार्ड बनवाये.

Back to top button