घर के सोफा, कुलर से अवैध शराब जब्त

वर्धा/दि.15- सावंगी मेघे थाना क्षेत्र में अवैध देशी-विदेशी तथा गावठी शराब की बिक्री करनेवालो पर कार्रवाई करते हुए घर के सोफा और कुलर से अवैध शराब का माल जब्त किया हैं. साहित्य समेत कुल 33 हजार 300 रुपए का माल जब्त किया गया है. इस प्रकरण में बिक्री करनेवाली महिला और उसके साथियों को कब्जे में लिया गया हैं.
जानकारी के मुताबिक सावंगी मेघे थाना क्षेत्र के प्रियंका नामक महिला अपने एक साथी के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री करती थी. यह जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस के दल ने वहां छापा मारा तब महिला और उसके साथी आदर्श के पास से देशी विदेशी और गावठी शराब जब्त की गई.





