19 जुलाई को विचक्षण आराधना भवन का लोकार्पण

जैन श्वेतांबर बडा मंदिर ट्रस्ट व दादावाडी संस्थान का आयोजन

अमरावती /दि.14- स्थानीय जैन श्वेतांबर बडा मंदिर ट्रस्ट व दादावाडी संस्थान की ओर से इंद्रपुरी अंबानगरी नाम से प्रख्यात एवं विश्व प्रेम प्रचारिका समता मूर्ति प.पू. विचक्षण श्री जी म.सा. की जन्मस्थली तथा नुतन आचार्य प.पू. जिन महेंद्रसागरसुरीश्वर की दीक्षाभूमि में मंगलमय भव्य चातुर्मासिक प्रवेश एवं विचक्षण आराधना भवन के विस्तारित रुप का भव्य लोकार्पण समारोह रविवार 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे आयोजित किया गया है.
आज्ञा व आशीर्वाद प्रदाता खरतर गच्छाधिपति प.पू. आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभासागर सुरीश्वर म.सा., छत्तीसगढ श्रुंगार शासन प्रभावक प.पू. आचार्य भगवंत जिन पीयूषसागर सुरीश्वर म.सा., दिव्याशिष तारक आशीर्वाद प्रदात्री कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प्रवर्तिनी महोदया प.पू. निपुणाश्रीजी म.सा., अविरल कृपा प्रदात्री मरुधर ज्योति प्रखर व्याख्यात्री प.पू. मणिप्रभा श्री जी म.सा., सम्यक तारक मिश्रा कैवल्यधाम तीर्थ, प्रेरिका प्रवर्तिनी महोदया प.पू. निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या संघ स्नेही वारिधि, प्रवचन प्रवीणा प.पू. स्नेहयशाश्रीजी म.सा., प.पू. सिद्धांत निधि श्री जी म.सा., प.पू. शौर्य निधि श्री जी म.सा. की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा.
रविवार 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे बर्तन बाजार स्थित बडा जैन मंदिर से प्रवेश यात्रा आरंभ होकर दादावाडी संस्थान में समाप्त होगी. उसके पश्चात विचक्षण आराधना भवन का लोकार्पण किया जाएगा. गौतमचंद चोपडा (हैदराबाद), प्रकाश गोलछा (दुर्ग, छत्तीसगढ), विजय झाडझुड (मुंबई) की उपस्थिति में लोकार्पण होगा. इसके अलावा प्रमुख लाभार्थी शांतादेवी बोथरा परिवार (नागपुर), जैन श्वेतांबर बडा मंदिर ट्रस्ट, विशेष सहयोगी एड. देवराज-गोकुलचंद-सुगनचंद बोथरा परिवार, पारसमल-चुन्नीलाल चोरडिया परिवार के साथ सभी सहयोगी लाभार्थी परिवार की उपस्थिति रहेगी.
सभी समाजबंधुओं को स्वामित्ववात्सल्य की प्राप्ति होगी. इस स्वामित्ववात्सल्य के संघवी मातोश्री अणवीबाई गेमीचंद लुनिया परिवार होंगे. इस चातुर्मास के लिए समिति का गठन किया गया है. जिसमें संघ संरक्षक सुगनचंद बोथरा, नगीनचंद बुच्चा, कांतीभाई गाला, संयोजक कोमल बोथरा, नवीन चोरडिया, अध्यक्ष संघवी जयंतराज लुनिया, स्वागत अध्यक्ष भारतप्रकाश खजांची, सचिव जितेंद्र गोलछा, कोषाध्यक्ष विजय बुच्चा, सुशील गोलछा, उपाध्यक्ष अनिल सुराणा, राजेंद्र बुच्चा, परेशभाई शाह, सहसचिव अजय बुच्चा, प्रचार प्रमुख प्रफुल्ल सावला, कार्यकारिणी सदस्यों में एड. प्रमोद बोथरा, प्रकाशचंद कोठारी, महेंद्र दुग्गड, एड. अशोक जैन, रमेशचंद्र गोलछा, कीर्तिभाई मोहता, रवींद्र लोढा, हेमंत बोथरा, कीर्ति बाफना, विनय बोथरा, प्रवीण चोरडिया, अजय भंसाली, मनीष सकलेचा, प्रफुल्ल बोथरा, एड. रोहित बैद का समावेश किया गया है.

Back to top button