अचलपुर में चाकू से हमला, दो गिरफ्तार

नाबालिकों में नाबालिग का समावेश

अचलपुर/दि.15- शहर के अनस कालोनी में शनिवार की रात बातचीत कर रहे एक युवक पर दुपहिया से पहुंचे चार युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जख्मी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. अचलपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हमले में घायल युवक का नाम शेख रेहान मो. सादिक (19) है.
जानकारी के मुताबिक शेख रेहान नामक युवक शेख साहील शेख फैजान व आनंद बनसोड के साथ अनस कालोनी के पास नये लेआउट में बातचीत करता हुआ खडा था, तब रात 10.30 बजे के दौरान दुपहिया पर आये चार युवक एपीजे अब्दूल कलाम स्कूल के पास गये और वहां से वापिस इन युवकों के पास पहुंचे. दुपहिया पर सवार शेख सादिक उर्फ चिची (19) ने शेख रेहान के साथ मौखिक विवाद कर गालीगलौज और मारपीट का प्रयास किया. जब रेहान के दोस्तों ने उसे छूडाने का प्रयास किया, तब सादिक ने चाकू निकालकर रेहान की छाती पर वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया और वहां से चारों आरोपी भाग गये. जख्मी रेहान को अमरावती रेफर किया गया. थानेदार गजानन मेहत्रे के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल श्रीकांत वाघ, प्यारेलाल जामुनकर, अनिल जरेकर व कमलेश कुरई ने शेख सादिक और शेख साहिल उर्फ मोदी शेख राजीक (21) को गिरफ्तार किया है. फरार दो आरोपियों में एक नाबालिग का समावेश बताया जाता है.

Back to top button