समाजभूषण राजू नन्नावरे का अभिष्टचिंतन समारोह

सैकडों चाहनेवालों ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

अमरावती/दि.15- एकता रैली के प्रणेता समाजभूषण राजू नन्नावरे के जन्मदिन पर 10 जून को उनके जन्मदिन पर मित्र परिवार द्वारा अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर उनके चाहनेवालों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. अभिष्टचिंतन समारोह में उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि, पिछले तीन दशकों से समाजभूषण राजू नन्नावरे एकता रैली के माध्यम से लोगों को एक साथ लाकर समाज में प्रेम, भाईचारा निर्माण कर रहे है. वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सच्चे सैनिक है. वहीं जिले के सांसद बलवंत वानखडे ने उनके समाजकार्य की प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी.
उल्लेखनीय है कि, हर साल 10 जून को उनके मित्र परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है. पिछले अनेक वर्षों से वे ‘ऑल इंडिया किलर ऑफ द ड्रैगन मार्शल आर्टस् एसोसिएशन’ के माध्यम से सैकडों छात्र-छात्राओं के आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दे रहे है. इस साल उनके विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में 20 पदक जीते है. उनके जन्मदिन के निमित्त सभी खिलाडियों को मान्यवरों की उपस्थिति में पदक प्रदान किए गए.
अभिष्टचिंतन समारोह की अध्यक्षता पूर्व लेडी गवर्नर आचार्य डॉ. कमलताई गवई ने की तथा प्रमुख अतिथि के रुप में जिले के सांसद बलवंत वानखडे, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, सुदर्शन जैन, सुरेखा नन्नावरे, प्रदीप जैन, डॉ. गोविंद कासट, प्रा. डॉ. अरुणा वाडेकर, वीरेंद्र सहारे, रामेश्वर अभ्यंकर, सलिम मीरावाले, अरुणकुमार आठवले, पी. बी. इंगले, एल. जे. वानखेडे, प्रा. सुषमा ताजणे, डॉ. नीलेश ताजणे, नरेंद्र पकडे, माधुरी पकडे उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान एकता रैली की महिला सदस्या कुमुद पाचपोर ने अप्रतिम नृत्य प्रस्तुत किया और मुश्ताकभाई के अलबेला ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों ने अनेक गीतों की प्रस्तुति दी एवं आल इंडिया किलर ऑफ द ड्रैगन के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्नेहभोज का आनंद लिया. कार्यक्रम का संचालन व आभार सलिम मीरावाले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आयुषी शुक्ला ने किया. कार्यक्रम में अशोक खंडारे, मिलिंद कांबले, राजेश फुले, अरुण बनारसे, लोभेश्वर रंगारी, मुश्ताकभाई, नाना रहमतकर, श्रीराम डोंगरे और विजय पाटिल सहित एकता रैली के सभी अधिकारी तथा कराटे प्रशिक्षक राजीव ठवरे, पूर्वा पकडे, आयुषी शुक्ला, श्रुती ढोके, गौरी धनुष्यकार आदि सैकडों विद्यार्थी व पालक उपस्थित थे, ऐसी जानकारी टीम व्यवस्थापक राजीव ठवरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है.

Back to top button