घर के सामने बैठे युवक पर जानलेवा हमला
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

* बडनेरा शहर के इस्लामी चौक जुनी बस्ती की घटना
अमरावती/ दि.6- बडनेरा शहर के जुनी बस्ती इस्लामी चौक में घर के सामने बैठे एक 27 वर्षीय युवक पर बेवजह तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. इस हमले में संबंधित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती हैं. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. जबकि दो आरोपी फरार बताए जाते हैं. जख्मी युवक का नाम अब्दुल शफीक अब्दुल रशीद हैं.
जानकारी के मुताबिक अब्दुल शफीक अब्दुल रशीद (27) नामक युवक पेशे से राजकाम करता हैं. मंगलवार 5 मई की रात 9 बजे के दौरान वह अपने घर के सामने बैठा था. उसी समय तीन युवक वहां से जा रहे थे. इन युवकों ने अचानक अब्दुल शफीक पर हमला कर दिया. चाकू से हुए इस हमले में अब्दुल शफीक गंभीर रूप से घायल हो गया. क्षेत्र के नागरिक जब घटनास्थल की तरफ दौड पडे तब हमलावर युवक वहां से भागने लगे. लेकिन एक युवक को पकड लिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. आरोपी युवक को कब्जे में लिया गया. जख्मी युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. जहां उस पर उपचार जारी हैं. बडनेरा पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दजर्र् कर फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू की हैं.





