महात्मा बसवेश्वर जयंती मनाई गई धूमधाम से
मोक्षधाम में किया गया पूर्णाकृति प्रतिमा का नमन

अमरावती/दि.21– जगतज्योति महात्मा बसवेश्वर की जयंती अमरावती जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर महान संत को नमन किया. इस अवसर पर अमरावती के हिंदू मोक्षधाम परिसर में स्थापित महात्मा बसवेश्वर की पूर्णाकृति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह प्रतिमा पूर्व सांसद अनंतराव गुढे एवं उनके सहयोगियों के प्रयासों से स्थापित की गई है.
कार्यक्रम में अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भोंडे, विपक्ष नेता विलास इंगोले, नगरसेवक मिलिंद बांबल, मनोज भेले सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर बसवेश्वर के विचारों को अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद अनंत गुढे, विजया गुढे, भारत मेंडसे, माधुरी मेंडसे, पूर्व महापौर एवं अमरावती जिला बैंक के संचालक प्रवीण काशीकर, संपादक विजय ओडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
कार्यक्रम में संचालन विलास काले तथा आभार प्रदर्शन शिवराज पारटकर द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में निलेश धाके, मोरेश्वर आजने, अजय मेंडसे, गजानन आजने, किशोर कुर्हेकर, सुनील कुर्हेकर, सतीश बारामकर, अभिजीत गुढे, वृषाली गुढे, सुशांत गुढे, सचिन मोहिते, अमर राजपूत, विजय अटालकर, शिवम हेगु, विनोद हेगु और अरुण हेगु सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा.





