हिंदी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिन पर आयोजन

वर्धा/ दि. 2 – स्थानीय महात्मा गांधी आंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानूसार गुरूवार 1 अक्तुबर को धन्वंतरी चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिन के निमित्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवदेश कुमार के हस्ते किया गया. इस अवसर पर कुलसचिव सुरेंद्र दादेवार ने उपस्थितों को रक्तदान की शपथ दिलाई.
इस साल ‘मानवतेची एक बुंद, रक्तदान करा, जीवन वाचवा’ इस संदेश के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर यह दिन मनाया गया. स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान करना तथा नियमित, स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदान की संस्कृति आत्मसाथ कराने का इस अभियान का मुख्य उदेश्य है. शिविर में सचिन कुंबलवार, सौरभ पाण्डेय,योगेश नाखले, अश्विनीकुमार मोर्य,पुजा पाढी,अनिकेत गहुकर, रवी रंजन कुमार ,अजय कुमार पंडीत, आकाश मांदाडे, छवीकांत देवसिंह, प्रमोद कुमार, धिरेंद्र कुमार, स्मृती लेखा मोहंती ने रक्तदान किया. रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया.
रक्तदान शिविर का संचालन व संयोजन जनसंपर्क अधिकारी बी.एस.मिरगे ने किया. इस समय वित्ताधिकारी कादर नवाज खान, एनएसएस के संयोजक डॉ. बालाजी चिरडे, भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एच.ए.हुनगुंद, चिकित्सालय परार्मशदाता डॉ. हेमंत धामट, डॉ. शिवसिंह बघेल, निकेतकुमार मिश्र,डॉ. अनिकेत आंबेकर, डॉ. हेमचंद्र ससाने, डॉ. तेजस्वी एचआर समेत शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित थे. रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्था सेवाग्राम की ओर से रक्त संकलन किया गया. रक्त संकलन के लिए वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अनुजा गजघाटे, डॉ. अर्पणा गर्ग, तकनिक पर्यवेक्षक प्रितम ताकसांडे, प्रयोगशाला तंत्रज्ञ राहुल भोयर व परिचारक चंदू जिंदे ने सहकार्य किया.





