प्राकृतिक संकट में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है
विधान परिषद उपसभापति सचिन अहिर

* किसानों के खेतों पर जाकर किया निरीक्षण और चर्चा
* आत्महत्याग्रस्त किसान के परिजनों से मिलकर किया सांत्वन
अमरावती/दि.2- नांदगांव खंडेश्वर परिसर के गांवों में अतिवृष्टि और सूखा ऐसे दोहरे संकट में किसान फंसे हुए हैं. किसानों ने हताश नहीं होना चाहिए. ऐसे संकट के समय सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है. अमरावती जिले के सभी तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, तुरंत पंचनामे करके किसानों को मदद दी जाएगी, ऐसी जानकारी विधान परिषद उपसभापति और शिवसेना नेता सचिन अहिर ने आज यहां दी. नांदगांव खंडेश्वर परिसर के गांवों में अतिवृष्टि व सूखे से हुए नुकसान का जायजा उपसभापति सचिन अहिर ने लिया. साथ ही, सालोड के आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों को उन्होंने सांत्वना भेंट दी.
मौजा मुंड निशंकराव में दीपक बोलाईत और मंगरुल चवाला में जानबाजी पारसकर के खेत में जाकर उपसभापति सचिन अहिर ने सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया. अतिवृष्टि के कारण खेत की मिट्टी व फसल बह गई. जमीन कट गई. सोयाबीन में फलियां नहीं लगीं. उत्पादन खर्च भी नहीं निकलेगा ऐसी स्थिति है, ऐसी समस्याएं किसानों ने रखीं. इस इलाके में अतिवृष्टि से खेती के नुकसान के साथ ही घरों के गिरने की जानकारी उपसभापति श्री अहिर ने ली. प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी उन्होंने ली. किसान व नागरिकों को समय पर मदद देने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश उन्होंने मौजूद अधिकारियों को दिए.
इसके बाद सालोड में आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों को उन्होंने सांत्वना भेंट दी. मुरलीधर वेलूकर ने बैकवॉटर पानी से खेती का लगातार नुकसान होने से इस साल जुलाई महीने में आत्महत्या की, ऐसी जानकारी उनके भाई प्रकाश वेलूकर ने दी. इस समस्या से सालोड व परिसर के किसानों का नुकसान हो रहा है, यह बात उन्होंने रखी. यह पूरा विषय समझकर अहिर ने जिलाधिकारी आशीष येरेकर को यह विषय हल करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी और समस्याग्रस्त किसानों की बैठक लेने के निर्देश दिए. इस विषय में नीतिगत निर्णय लेने के लिए दिसंबर महीने में नागपुर में शीतकालीन अधिवेशन के दौरान संबंधित अधिकारियों की बैठक ली जाएगी, ऐसा भी उन्होंने कहा. मुरलीधर वेलूकर की पत्नी, बेटी समीक्षा और बेटा सार्थक से आत्मीयता से पूछताछ कर श्री अहिर ने उन्हें सांत्वना दी व प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है, ऐसा आश्वस्त किया.
यहां के मनोज फरकाडे नामक किसान ने इस साल अप्रैल महीने में आत्महत्या की थी, उनके परिजनों से उपसभापति अहिर ने मुलाकात की. पत्नी शुभांगी फरकाडे व रुद्रांश (4 साल) और शिवराज (8 साल) इन बच्चों को उन्होंने दिलासा दिया. आत्महत्याग्रस्त किसानों को दी जाने वाली मदद इस परिवार को मिली है. इसके साथ ही लाडकी बहिन योजना, श्रावण बाळ योजना आदि योजनाओं का लाभ इस परिवार को दिया जाए, ऐसे निर्देश उन्होंने मौजूद अधिकारियों को दिए.
सालोड गांव के सरपंच जगदीश ढगे, उपविभागीय अधिकारी तेजश्री कोरे, गटविकास अधिकारी स्नेहल शेलार, तहसील कृषि अधिकारी विकास पाटील और ग्रामीण इस समय उपस्थित थे. उसी प्रकार शिवसेना की अमरावती इकाई के पदाधिकारी प्रीति बंड, आशीष धर्माले, सुनील केणे सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी सचिन अहिर के इस दौरे में साथ रहे. नुकसान का जायजा व आत्महत्याग्रस्त किसानों के परिजनों से मुलाकात के बाद अहिर ने नांदगांव खंडेश्वर स्थित श्री क्षेत्र खंडेश्वर संस्थान में किसानों से संवाद साधा व उनकी समस्याएं समझीं.





