शिक्षण परिषद व बाल वाचनालय का उद्घाटन

नांदगांव पेठ/ दि. 2- जिला परिषद प्राथमिक छात्रों की शाला नांदगांव पेठ में शिक्षण परिषद व बाल वाचनालय का उद्घाटन तथा शिक्षकों की बिदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व सदस्य व पूर्व विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नितीन हटवार, अध्यक्ष उदय चंदेल, उपाध्यक्ष अरूण राउत, केंद्र प्रमुख सौ. पांडे ,सेवा निवृत्त मुख्याध्यापक मोरेश्वर मानेकर, नारनवरे सर,राठोड सर, उर्दु शाला के मुख्याध्यापक पटेल समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे.
विद्यार्थियों में वाचन की रूची निर्माण हो इस उदेश्य बाल वाचनालय का उद्घाटन किया गया तथा शाला में सेवा देने वाले जावडे सर का उपस्थितों के हस्ते शाल, श्रीफल व भेटवस्तु प्रदान कर सत्कार कर उन्हें स्नेहपूर्ण बिदाई दी गई. कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और मान्यवरों का उत्स्फूर्त सहभाग रहने से कार्यक्रम अविस्मरणीय साबित हुआ.





