घर से निकले युवक का दो दिन बाद मिला शव

वरुड /दि.2– घर से निकले एक 24 वर्षीय युवक का शव दो दिन बाद खेत के कुएं में बरामद होने से हडकंप मच गया है. यह घटना वरुड तहसील के शेंदूरजनाघाट परिसर में गुरुवार 1 अक्टूबर को उजागर हुई. इस घटना से गांव में खलबली मच गई है. मृतक युवक का नाम शेंदूरजनाघाट निवासी रुतिक प्रभाकरराव वानखडे (24) है.
जानकारी के मुताबिक रुतिक वानखडे यह परिवार के साथ ब्रेड बिक्री का व्यवसाय संभालता था. 29 सितंबर की शाम 6 बजे के दौरान वह घर से नाश्ता कर बाहर निकला. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा. परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों ने उसकी पूरी रात तलाश की, लेकिन उसका कई पता नहीं चला. 1 अक्टूबर को सुबह उसके चाचा गुणवंत वानखडे यह तिवसाघाट वाई बुद्रुक खेत शिवार में सब्जी निकालने के लिए गये थे. खेत के कुएं में देखा, तब रुतिक का शव दिखाई दिया. उन्होंने तत्काल घर फोन कर चचेरे भाई को इस बाबत जानकारी दी. रिश्तेदारों ने खेत में जाकर जायजा किया, तब रुतिक की शिनाख्त हुई. इस घटना की जानकारी शेंदूरजनाघाट पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की गई है.





