जहरिली दवा छिडकी घास खाने से बकरियों की मौत

अज्ञात व्यक्ति पर जहरिला पदार्थ डालने का आरोप

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच
मोर्शी/दि.2 – मोर्शी थाना क्षेत्र के वाठोडा रोड से करीब 5 किलोमीटर पर एक किसान की दो बकरियों और एक बकरे की मौत संदिग्ध रुप से जहरिला पदार्थ खाने से हो गई. मृतक पशुओं की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है. इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रंगराव बापुराव परतेती (65, पिंपलखुटा मोठा, मोर्शी) ने अपनी 25 बकरियों को चरने के लिए छोडा था. बकरियां सडक के किनारे घास चर रही थी. बुधवार सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने सडक के किनारे मौजूद खास पर कथित तौर पर कोई जहरिली दवा या विषैला पदार्थ डाल दिया. इसी घास को बकरियों ने खा लिया. कुछ समय बाद दो बकरियां और एक बकरे दम तोड दिया. मृत पशुओं की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है. घटना के बाद शिकायतकर्ता रंगराव बापुराव परतेती के बयान के आधार पर मोर्शी पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, सडक के किनारे घास पर जहरिला पदार्थ किसने और किस उद्देश्य से डाला था.

Back to top button