श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान स्पर्धा का परिणाम घोषित

महाराष्ट्रभर से विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मोर्शी में 150 विद्यार्थियों समेत महिलाओं ने दी परीक्षा
मोर्शी /दि.2– प.पू. प. महंत अग्नेयाचार्य लोणारकर बाबा गोपाल आश्रम, जिला बुलढाणा के संस्थापक अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय पंचकृष्ण ज्ञान प्रबोधन मंडल, जालीचा देव के मार्गदर्शन में पूरे महाराष्ट्र में आयोजित राज्यस्तरीय श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान स्पर्धा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है.
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक परीक्षार्थी को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक उपलब्ध कराई गई थी. इसी पुस्तक के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किया गया था. मोर्शी में भी इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी रजनी मडघे और उज्ज्वल मडघे को सौंपी गई थी. मोर्शी में आयोजित परीक्षा में करीब 150 विद्यार्थियों के साथ कुछ महिलाओं ने भी भाग लिया. परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया. प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जबकि संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापकों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया.
* सहयोगियों का माना आभार
परीक्षा के सफल आयोजन में अमरावती जिला महानुभाव परिषद के प्रसिद्धि प्रमुख राजेंद्र देशमुख, मुख्याध्यापक प्रवीण राउत, मुख्याध्यापिका दीपाली देशमुख, शारदा वानखड़े, खानापुर और मोर्शी की महिला मंडलियों सहित परीक्षा में विद्यार्थियों को भेजने वाले स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. यह जानकारी राजेंद्र देशमुख ने दी.

Back to top button