बैतूल के व्यक्ति की नांदगांव खंडेश्वर में अचानक मौत
सीने में तेज दर्द के बाद बैलगाड़ी में मिले बेसुध

ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अमरावती/दि.5 – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मासोद निवासी 59 वर्षीय मारोतराव लक्ष्मण दाबड़े की नांदगांव खंडेश्वर तहसील में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. वह सालोद में एक मेडिकल सुविधा से दवा लेने आए थे. इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह मेडिकल सुविधा के पास ही लेट गए.
कुछ समय बाद मारोतराव बैलगाड़ी में बेहेश अवस्था में मिले. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उन्हें तत्काल नांदगांव खंडेश्वर के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मारोतराव को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मंगरुल चव्हाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 3 अक्टूबर की दोपहर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होने की संभावना है.





