ज्ञान, संस्कार, सुरक्षा का संदेश
विद्यार्थी गुण गौरव समारोह

* दिनेश कोंडलवार की स्मृति में आयोजन
अमरावती/दि.18 – श्रीराम सेवा मंडल समिति, ड्रीम्स पार्क सोसायटी ने दिनेश कोंडलवार की पावन स्मृति में गत 15 अगस्त को विद्यार्थी गुण गौरव समारोह का उत्साहपूर्ण आयोजन किया. जो ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का संदेश देनेवाला समारोह बन गया. थानेदार सीमा दातालकर, निरीक्षक रामदास पालवे के हस्ते विद्यार्थियों का सत्कार किया गया.
इस समय दोनों ही पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को लाख मोल की सलाह व सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपनी संतानों के मोबाइल हैंडसेट के उचित उपयोग का ध्यान रखना चाहिए. बच्चे की दिनचर्या पर भी निगरानी रखने के साथ उनसे नियमित संवाद करने एवं उनके मित्रजनों के विषय में भी अलर्ट रहने का यह दौर है. उसी प्रकार बच्चों से नियमित संवाद के कारण भविष्य की अनेक दिक्कतें और गुत्थियों को टाला जा सकता है.
कार्यक्रम में विनोद कोंडलवार, पंकज चिनवालकर, नीलेश जामनारे, गोपाल किसन लढ्ढा, अमोल काटोले, सीमा चिनवालकर, डॉ. विजय मिश्रा, जगदीश सोरटकर, प्रफुल्ल वानखडे, राहुल शेरेकर सहित ड्रीम्स पार्क सोसायटी के नागरिक, विद्यार्थी और अभिभावक बडी संख्या में मौजूद थे.