सीपीडीए की आमसभा में गूंजा व्यापारी एकता का संदेश

संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों पर हुई चर्चा

बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्य रहे उपस्थित
अमरावती /दि 8-   वितरक व्यवसायियों के शीर्ष संगठन कन्ज्यमर प्रॉडक्टस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (सीपीडीए) की अमरावती शाखा की भव्य एवं महत्वपूर्ण आमसभा हाल ही में बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बडनेरा रोड स्थित होटल विरसा में आयोजित कार्यक्रम में सीपीडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटील, राज्य सचिव प्रफुल्ल जैन तथा विदर्भ प्रांत के उपाध्यक्ष सुनील भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे. आमसभा में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में नागपुर सीपीडीए अध्यक्ष समीर जैन, जोन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. अमरावती इकाई के सदस्यों की बड़ी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई.
आमसभा के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटील, स्मितिजीन तिले, संजय अग्रवाल, हितेश केडिया, राजेंद्र अग्रवाल एवं चंद्रू अग्रवाल के हस्ते विभिन्न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया. विदर्भ प्रांत के उपाध्यक्ष सुनील भाटिया का सम्मान स्मितिजीन तिले, गोपाल पांडे, सुधीर पनपालिया तथा राजेंद्र क्यूले ने किया. वहीं राज्य सचिव प्रफुल्ल जैन का स्वागत गोपाल पांडे, राजेंद्र क्यूले, सुदेश पनपालिया और नरेंद्र चुडासामा ने किया.
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटील ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया. राज्य सचिव प्रफुल्ल जैन तथा विदर्भ प्रांत के उपाध्यक्ष सुनील भाटिया ने भी व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया.
इस अवसर पर एमसीपीडीएफ के संगठन मंत्री श्याम शर्मा सहित राजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हितेश केडिया, सुदेश पनपालिया, हेमंत पच्चीगर, रोशन पच्चीगर, नरेश चुडासामा, चंदूसेठ अग्रवाल, अल्पेश पटेल, हरीश सीरवनी, महेश दुबे, नितीन अंबारकर, विजय इंगले, प्रवीण कलंत्री, नंदकिशोर चांडक, संदीप खेडकर, राजू केवले, विपुल दोशी, गोपाल पांडे, मनीष सिंधवी, विवेक अग्रवाल, प्रशांत लड्ढा तथा दौलतराम (मोर्शी) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम का समापन व्यापारी एकता, संगठन विस्तार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने का विश्वास व्यक्त किया.

 

Back to top button