मोबाइल पर ऑनलाइन जुए का खेल पकड़ा

क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की कार्रवाई

जवाहर गेट की बंद दुकान से दो आरोपी गिरफ्तार
अमरावती /दि.8– शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने कार्रवाई तेज कर दी है. 7 अक्टूबर को टीम ने जवाहर गेट परिसर में एक बंद दुकान से वेबसाइट के माध्यम से चलाए जा रहे ऑनलाइन जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जुए की रकम, ऑनलाइन जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मोबाइल फोन सहित कुल 44,740 रुपए का माल जब्त किया.
* बंद दुकान में चल रहा था ऑनलाइन जुए का खेल
क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को 7 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि जवाहर गेट परिसर में मनीष बंग की बंद दुकान से ऑनलाइन जुआ संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर मौके पर छापा मारा. जांच के दौरान पुलिस को वेबसाइट के माध्यम से पैसों का लेन-देन कर ऑनलाइन जुआ खेले जाने की जानकारी मिली. कार्रवाई में भाजीबाजार निवासी विजय अंबादास भगत (42) तथा खरकाडीपुरा निवासी सूरज रमेशराव गवई (36) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए की रकम, ऑनलाइन जुए से संबंधित सामग्री और मोबाइल फोन समेत कुल 44,740 रुपए का माल जब्त किया.
* अवैध देशी शराब विक्रेता पर भी कार्रवाई
इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई की. गाडगे नगर थाना क्षेत्र के शेगांव परिसर में छापा मारकर पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले शेगांव निवासी राजेंद्र बापूराव जांभुलकर (53) को पकड़ा. उसके पास से करीब 2,250 रुपए कीमत की देसी शराब बरामद कर जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है.
* अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
शहर में ऑनलाइन जुआ, अवैध शराब समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी है. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के निरीक्षक अतुल वर और दिनेश दहातोंडे के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने की.

Back to top button