नाबालिग पर दुष्कर्म करनेवाला अधेड़ आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता गर्भवती होने से मामला उजागर, भातकुली पुलिस थाने में अपराध दर्ज

अमरावती /दि.27– भातकुली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना 25 अप्रैल की रात को सामने आई है. यहाँ एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 16 वर्ष की नाबालिग लडक़ी के साथ डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म उसे गर्भवती बनाने का का मामला प्रकाश में आया है. रविवार, 26 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम वानखड़े (40) है.
जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से पीड़िता पर नजर रखे हुए था. जब भी लडक़ी घर में अकेली होती थी, आरोपी जबरन घर में घुस जाता और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर कर दिया था. बीते कुछ दिनों से पीड़िता के पेट में लगातार दर्द हो रहा था. जब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. नाबालिग गर्भवती पाई गई. परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी वानखड़े के काले कारनामों का पर्दाफाश किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर संबंधित थाने पहुँचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Back to top button