चक्रवात से प्रभावित फसलों का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक केवलराम काले

धारणी /दि.28- धारणी तहसील में आए चक्रवात के कारण फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. इस पृष्ठभूमि में मेलघाट के विधायक केवलराम काले ने खेतों की मेड़ पर पहुंचकर नुकसानग्रस्त फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
विधायक काले ने इस दौरान किसानों से संवाद कर चक्रवात के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली और उनकी समस्याएं जानीं. उन्होंने खेतों में पहुंचकर प्रभावित फसलों का जायजा लिया तथा किसानों को हो रही परेशानी को समझा. निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, तलाठी, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे. विधायक काले ने संबंधित अधिकारियों से नुकसानग्रस्त क्षेत्र की जानकारी लेते हुए प्रभावित फसलों का तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को शासन के नियमानुसार किसानों को नुकसानभरपाई दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. विधायक काले ने कहा कि खेतों की मेड़ पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने से फसल नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन करने में मदद मिलेगी. किसानों को शासन से आवश्यक सहायता दिलाने के लिए वे लगातार पाठपुरावा करेंगे, ऐसा आश्वासन उन्होंने इस दौरान दिया.





