विधायक खोडके दम्पति ने ‘अमरावती मंडल’ कार्यालय में किया गणेश पूजन

दगडूशेठ गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती

* स्थायी समिती सभापति अविनाश मार्डीकर, पार्षद गुड्डू धर्माले व मिनल सवई तथा योगेश सवई भी रहे उपस्थित
* संपादक अनिल अग्रवाल व प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सभी गणमान्यों को किया स्वागत
अमरावती /दि.22– अमरावती निर्वाचन क्षेत्र की राकांपा विधायक सुलभा खोडके तथा अजित पवार गुट की राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संजय खोडके ने ‘दैनिक अमरावती मंडल’ कार्यालय पहुंचकर गणेशोत्सव के अवसर पर विराजित दगडूशेठ गणपति के दर्शन किए. इस अवसर पर विधायक सुलभा खोडके और संजय खोडके ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की. गणपति दर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. इस समय स्थायी समिती सभापति अविनाश मार्डीकर, पार्षद प्रशांत उर्फ गुड्डू धर्माले व मिनल सवई सहित राकांपा पदाधिकारी योगेश सवई ने भी उपस्थित रहकर गणेश पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया.
इस अवसर पर ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल एवं प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दोनों गणमान्य अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया. गणेश पूजन के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय विषयों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा भी हुई. इस दौरान गणेशोत्सव की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस समय अमरावती मंडल परिवार के सदस्य ऋषि अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, महिप अग्रवाल सहित ‘अमरावती मंडल’ एवं दैनिक ‘आपली मातृभूमि’ के संपादकीय सहयोगी और सैंड एंड स्टोन के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button