रियल एस्टेट कारोबारी विजय तलडा ने ‘मंडल’ कार्यालय में किया गणेश पूजन

‘अमरावती मंडल’ कार्यालय में विराजीत दगडूशेठ गणपति के किए दर्शन

* विधि-विधानपूर्वक आरती व पूजा-अर्चना में हुए शामिल
अमरावती/दि.22– तलडा प्रॉपर्टीज एवं गोविंदा ग्रुप के संचालक तथा शहर के ख्यातनाम रियल एस्टेट कारोबारी विजय तलडा ने आज मंगलवार 22 सितंबर को दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के खापर्डे बगीचा परिसर स्थित मुख्य कार्यालय में विराजित दगडूशेठ गणपति के दर्शन किए. इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा आरती में भी श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया.
‘अमरावती मंडल’ कार्यालय में विराजित दगडूशेठ गणपति के दर्शन के दौरान विजय तलडा ने गणराय के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. आरती के दौरान कार्यालय में भक्तिमय वातावरण बना रहा. इस अवसर पर संपादक अनिल अग्रवाल व प्रबंधक राजेश अग्रवाल द्वारा मंडल परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया.
इस समय अमरावती मंडल परिवार के सदस्य ऋषि अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, महिप अग्रवाल सहित ‘अमरावती मंडल’ एवं दैनिक ‘आपली मातृभूमि’ के संपादकीय सहयोगी और सैंड एंड स्टोन के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button