अमरावती जिला माहेश्वरी संगठन का पदग्रहण संपन्न

एड. रामपाल कलंत्री ने सम्भाला पदभार

अमरावती/दि.22- अ. भा. माहेश्वरी संगठन तथा विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के अंतर्गत अमरावती जिला माहेश्वरी संगठन के सन 2026 – 29 के लिए त्रैवार्षिक चुनाव हाल ही में संपन्न हुए. इस चुनाव मे अध्यक्ष एड. रामपाल कलंत्री तथा 12 सदस्यीय कार्यकारणी का निर्विरोध चयन किया गया. इस कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह स्थानीय श्री माहेश्वरी भवन के भव्य हाल ही में बडे ही उल्लासपूर्ण एवं आनंददायक वातावरण मे गरिमापूर्ण संपन्न हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष प्रा. डा. रमण हेडा (अकोला ) मंचासीन थे. साथही प्रमुख अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष कमलकिशोर माहेश्वरी ( पुलगाव ), तथा संगठन के जिला पालक मंत्री गिरीश भुतडा (धा. रेल्वे ) भी मंचपर उपस्थित थे. पूर्व सचिव संजय भुतडा ने गत तीन वर्षों का आर्थिक हिसाब रखा. तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष अशोक राठी ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल मे हुये कार्यों का लेखाजोखा तथा विवरण सभा के सम्मुख रखा.
तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष अशोक राठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड. रामपाल कलंत्री को ससम्मान मंच पर स्थानापन्न किया तथा उन्हे अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा. उन्हीं के साथ सभी नये पदाधिकारियों ने भी मंचपर उपस्थित होकर अपना पदभार सम्भाला. पदग्रहण के पश्चात विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ,
प्रमुख अतिथि कमलजी माहेश्वरी तथा गिरीश भुतडा ने सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान कर अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि रमण हेडा ने अपने संबोधन मे कहा की सामाजिक कार्यकर्ताओं के आचरण मे कथनी और करनी मे फर्क नही रहना चाहिए, क्यों की लोग समझाने से नही समझते, बल्की अनुकरण करते हैं. आपकी एक गलती होनेपर वर्षोंकी मेहनत पर पानी फीरजाता है. नवनियुक्त अध्यक्ष एड. रामपाल कलंत्री ने अपने प्रथम संबोधन में, यह पदग्रहण गौरी – गणपती के दिनोंमे होनेपर इश्वर के प्रती अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. साथही अपना निर्वाचन निर्विरोध करने पर सभी मतदाताओं का आभार प्रगट कीया. एड. कलंत्री ने समाज के विकास एवं एकजुटता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सभी के समक्ष रखीं. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर, समाज के विभिन्न ट्रस्टों द्वारा दी जा रही सहायता प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे प्रत्येक तहसील में जाकर वहाँ के पदाधिकारियों को समाज के विभिन्न ट्रस्टों एवं उनकी सहायता योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि जानकारी के अभाव में समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रह जाए. जिलेकी सभी तहसीलों के तथा जिला सभा के चुनाव सुचारुरुपसे संपन्न कराने पर एड.रामपाल कलंत्री ने जिला चुनाव अधिकारी एड. राधेश्याम लड्ढा तथा उनकी टीम का भी अभिनंदन किया.
आपके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए हमारी युवा टीम सदैव तत्पर रहेगी. इस समय सभागृह मे उपस्थित सभी तालुका के अध्यक्ष एवं सचिवोंका जिलाध्यक्ष द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया.
संचालन अनिल राठी द्वारा किया गया. नवनिर्वाचित सचिव एड. देवकिसन टवाणी ने सभी के प्रती आभार व्यक्त किया.
समारोह मे विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के पूर्व अध्यक्ष एड. रमेशचंद चांडक, माहेश्वरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगलकिशोर गट्टाणी , सभी तहसीलोंके अध्यक्ष एवं सचिव, जिला कार्यकारी मंडल के सदस्य तथा शहर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ समाज बंधु बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button