विधायक लिंगाडे की कल होनेवाली समिक्षा बैठक टली

अमरावती मनपा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर होनी थी चर्चा

* खुद विधायक लिंगाडे के सुझाव पर लिया गया निर्णय
* बैठक को लेकर जल्द ही तय की जाएगी नई तारीख
अमरावती/दि.8 – अमरावती महानगरपालिका के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कल 9 सितंबर को प्रस्तावित समीक्षा बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. यह बैठक विधान परिषद सदस्य धीरज लिंगाडे द्वारा उठाए गए मुद्दों और मनपा प्रशासन से संबंधित विषयों की समीक्षा के लिए आयोजित की जानी थी.
मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 1 सितंबर को प्राप्त पत्राचार और उसके बाद हुई चर्चा के आधार पर 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयुक्त कक्ष के समीप स्थित सभागृह में बैठक निर्धारित की गई थी. इस संबंध में 3 सितंबर को भी आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई थी. हालांकि, बाद में कुछ अपरिहार्य कारणों से बैठक को आगे बढ़ाने संबंधी सुझाव प्राप्त होने पर निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई. मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बैठक की नई तारीख और समय बाद में सूचित किया जाएगा.
गौरतलब है कि प्रस्तावित बैठक में शहर के विकास, प्रशासनिक कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा महानगरपालिका से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना थी. बैठक स्थगित होने से इन मुद्दों पर होने वाली समीक्षा फिलहाल टल गई है, जबकि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर अब नई तारीख की घोषणा पर टिकी हुई है.

Back to top button