गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे विधायक राजेश वानखडे
तिवसा के अनेक प्रकल्पों पर होगी चर्चा

अमरावती/दि.13 – तिवसा के बीजेपी विधायक राजेश वानखडे आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए. वे कल देश के यशस्वी गृह मंत्री अमितभाई शाह से उनके कार्यालय ‘कर्तव्य भवन’ में सदिच्छा भेंट करेंगे.
विधायक वानखडे की कल शुक्रवार 14 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे अमितभाई शाह से भेंट निर्धारित होने की जानकारी सूत्रों ने दी और बताया कि, तिवसा के केंद्र सरकार के कई प्रकल्प, परियोजनाओं को लेकर एक निवेदन विधायक राजेश वानखडे इस समय अमितभाई शाह को देंगे. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज सहित अनेक विभूतियों को भारतरत्न दिए जाने की मांग हो रही है. इस संदर्भ में भी देश के गृह मंत्री शाह से विधायक राजेश वानखडे की चर्चा-विचारना हो सकती हैं.





