आजाद में खाटू नरेश, नीलकंठ में जगन्नाथ, रुख्मिणी मंडल में बद्रीनाथ धाम दर्शन

शहरवासियों को गणेशोत्सव में धर्म परायण सौगात

* गणेशोत्सव की तैयारी ने अब पकडी गति
* 14 सितंबर को विराजेंगे विघ्नहर्ता
* अधिकांश सार्वजनिक मंडलों में पदाधिकारी नियुक्त
अमरावती/दि.13 – आज से ठीक एक माह बाद हम सभी विघ्न विनाशक की स्वागत की तैयारी में जुटे होंगे. 14 सितंबर को महाराष्ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय 10 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ होगा. ऐसे में धर्मनगरी अमरावती के गणेश मंडलों पर विविध देवों के भक्तिभाव हावी होने के संकेत मिल रहे हैं. अमरावती मंडल ने अपनी तीन दशकों की परंपरा के अनुसार गणेश मंडलों में प्रस्तावित, सजाई जा रही झांकी और दर्शन के बारे में जानना चाहा, तो पता चला कि, परकोटे के भीतर नीलकंठ मंडल ने जगन्नाथपुरी की रथ यात्रा की जोरदार झांकी रहनेवाली है. वहीं सायंस्कोर मैदार पर रुख्मिणी गणेश मंडल बद्रीनाथ धाम की झांकी साकार करने जा रहा है. बुधवारा के आझाद हिंद मंडल में इस बार खाटू नरेश अर्थात श्याम बाबा की झांकी और वहां का संपूर्ण परिसर और पूजा-पाठ एवं आरती साकार करने का प्रयास होने जा रहा है. विदर्भ के राजा कहलाते न्यू आजाद खापर्डे बगीचा में गणेशजी विशेष महल में विराजमान रहेंगे.
* नीलकंठ में रथ यात्रा
बुधवारा नीलकंठ व्यायाम मंडल ने गणेशोत्सव के लिए सर्वप्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ इस बार जगन्नाथपुरी की रथ यात्रा का दृष्य साकार करने की सोची है. उस हिसाब से पदाधिकारी जुट गए हैं. काष्ठ कलाकार को तीन रथ बनाने का जिम्मा दिए जाने की जानकारी पदाधिकारी वैभव कोनलाडे ने दी. उन्होंने बताया कि, 35-35 फीट के तीन रथ लकडी के बनाए जाएंगे. जिनमें भगवान जगन्नाथ, भाई-बहन बलभद्र और सुभद्रा देवी की मूर्तियां विराजित रहेगी. गणेशजी सदा की तरह सिंहासन पर विराजमान होंगे. नीलकंठ मंडल के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी गणेशोत्सव को सुंदर, शानदार बनाने जुट गए हैं. 14 सितंबर को शोभायात्रा निकालकर गाजे-बाजे से गणपति की स्थापना की जाएगी.
* आजाद में साकार होगी खाटू नगरी
बुधवारा के ही आजाद हिंद मंडल में राजस्थान की खाटू नगरी साकार कर तीन बाणधारी श्री श्यामबाबा की झांकी दर्शन अमरावती वासियों को कराए जाएंगे. मंडल के विलास इंगोले ने उक्त जानकारी दी और बताया कि, खाटू नगरी और वहां स्थित मंदिर की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है. अमरावती शहर के कई प्रसिद्ध खाटू नरेश श्याम बाबा भक्त आजाद मंडल से जुट गए हैं. यहां नित्यनियम से आरती होगी, मोर छडी लहराई जाएगी, बल्कि मोर छडी से ही दर्शनार्थियों को आशीष मिलेगा. अभी से झांकी बनाना प्रारंभ हो गया है. बता दें कि, आजाद मंडल की स्थापना शोभायात्रा भी बेजोड होती है. पारंपरिक लेझीम और अन्य नृत्य कलाकारों के पथक के साथ ही पदाधिकारी खास महाराष्ट्रीयन अंदाज में गणपति बाप्पा मोरया का नारा बुलंद करते हुए उत्साह से विघ्नहर्ता की स्थापना करते हैं.
* रुख्मिणी गणेशोत्सव मंडल में बद्रीनाथ दर्शन
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के दर्शन अमरावती वासियों को यहां सायंस्कोर मैदान पर करने मिल जाएंगे. रुख्मिणी गणेशोत्सव मंडल यहां बद्रीनाथ धाम साकार करने जा रहा है. इसके लिए अकोला के आर्ट कलाकारों से बातचीत हो चुकी है. इस बार मंडल की कमान विधायक प्रवीण तायडे संभाल रहे है. भूषण फरतोडे कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए है. स्वागत अध्यक्ष धनंजय बंड और प्रवीण अलसपुरे है. कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज भोजने, पीयूष गावंडे, निहार लकडे, मंगेश राउत, सचिव उदय देशमुख, सहसचिव अश्विन भेंडे, ओम राउत, राहुल इंगोले, कोषाध्यक्ष संचित वैद्य, सहकोषाध्यक्ष यश धर्माले, संयोजक वेदांत उगले, मोहित जवंजाल, मयंक तांबुस्कर, प्रसिद्धी प्रमुख सागर बुंदिले, ओम बुंदिले आदर्श मानमोडे, प्रिन्स धर्माले, सदस्य सर्वश्री विपुल टेकाडे, स्वराज देशमुख, भूषण जोशी, मनीष जगताप, तुषार जगताप, प्रसाद भुगूल, रोहण पाटिल, तेजस साखरकर, मुकेश भोजने, प्रतीक निंभोरकर, केतन निशाने, रोशन फरतोडे, मनोज निस्ताने, अतुल गोले, संजय नागरे, मनोहर देवतले, मंगेश फरतोडे, प्रशांत गाडगे, दीपक यावले प्रफुल्ल बोके, आदित्य काले, शेखर जोशी, भूषण सगणे, पराग शेटे, स्वराज बंड, सारंग बुंदिले, कार्तिक वानखडे, अविनाश गणगणे, मिथिलेश भोजने, स्मीत गणगणे, प्रज्वल जावले, वरद खोरगडे, अथर्व पुंड, मेहुल हरणे, राम इखे, आशुतोष इखे, साहिल हरणे, श्रेयस देवतले, परम खोरगडे, श्रद्धेय मुगल, अथर्व सातपुते, रोहण पाटिल, प्रतीक पाटेकर, प्रिंस धर्माले, नीलेश खडसे, कान्हा मरकाम आदि अनेक का समावेश है.
* लक्ष्मीकांत में अरण्य नटराज
अंबागेट के 111 वर्ष के हो चले श्री लक्ष्मीकांत गणेश मंडल में इस बार अरण्य नटराज गुफा रहने की जानकारी सौरभ याऊल ने दी. उन्होंने बताया कि, 20 फीट उंची नटराज की मूर्ति रहेगी. मंडल पौराणिक-आध्यात्मिक जंगल थीम की झांकी साकार करता है. इस बार गुफा के भीतर गणपति का पवित्र गर्भगृह साकार किया जाएगा. पूर्व महापौर और नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले मंडल के अध्यक्ष है. उपाध्यक्ष मनोज भेले और अशोक लांडे तथा कार्याध्यक्ष राजेंद्र याऊल, सचिव सौरभ याऊल और उमेश शिष्टे आदि का समावेश है. इस मंडल की भी शोभायात्रा दर्शनीय होती है.
* महल में विराजेंगे विदर्भ के राजा
खापर्डे बगीचा स्थित न्यू आजाद के विदर्भ के राजा इस बार भी शानदार राजमहल में विराजेंगे. यह जानकारी अमितभाई उर्फ बब्बू मोतीवाला ने दी. उल्लेखनीय है कि विदर्भ के राजा ने अंबानगरी अमरावती की शान बढाई है. गणपति की विसर्जन शोभायात्रा अमरावती की बडी धर्म परंपराओं में गिनी जाने लगी है. हर वर्ष शोभायात्रा में नया आयाम जोडा जाता है. यहां नित्य-नियम से विदर्भ राजा के दर्शन करनेवालों की कतारें लगती हैं.
* अनंत मंडल में हेमाडपंथी मंदिर
अंबागेट के भीतर बुधवारा रोड स्थित अनंत गणेश मंडल में विदर्भ के अष्टविनायक दर्शन पश्चात इस बार हेमाडपंथी मंदिर की झांकी सजाई जाएगी. मंडल के पदाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी और बताया कि, आकर्षक रोशनाई और सजावट परिसर में की जाएगी. उन्होंने बताया कि, अनंत मंडल सामाजिक उपक्रमों में भी सक्रिय रहा है. मंडल ने समय-समय पर अनेकानेक सामाजिक कार्यो में योगदान किया है. रक्तदान सहित विविध समाजोपयोगी शिविर यहां रखे गए हैं.

Back to top button