भव्य कावड़ यात्रा में विधायक रवि राणा ने की सदिच्छा भेंट

अमरावती /दि.17 – श्रावण माह के पावन पर्व के अवसर पर रविवार को आयोजित भव्य कावड़ यात्रा में महाराष्ट्र विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक रवि राणा ने सदिच्छा भेंट दी. इस दौरान उन्होंने कावड़धारी श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई इस भव्य कावड़ यात्रा की विधायक रवि राणा ने सराहना की. उन्होंने कहा कि श्रावण माह में बनने वाला भक्तिमय वातावरण समाज में एकता, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूती मिलती है. इस अवसर पर श्री महाकाली माता शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर श्री शक्ति महाराज, कावड़धारी श्रद्धालु, आयोजक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे. यात्रा के दौरान हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया.

Back to top button