सांसद बलवंत वानखडे ने दी महामानव को मानवंदना

अमरावती/दि.14– अमरावती संसदीय क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखडे ने आज अपने आवास पर अपने परिवार सहित सहपरिवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का पूजन करते हुए महामानव की स्मृतियों का अभिवादन किया. साथ ही दर्यापुर तथा अंजनगांव सुर्जी तहसील क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मानवंदना कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमरावती स्थित इर्विन चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भी उपस्थिति दर्शायी. जहां पर उन्होंने पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले पर माल्यार्पण करते हुए उनकी स्मृतियों का अभिवादन किया.

Back to top button