स्वास्थ्य जांच शिविर का 50 मरीजों ने लिया लाभ
जरुरतमंद मरीजों की जांच व निशुल्क औषध वितरण

* डॉक्टरों ने किया स्वस्थ्य रहने संबंधी मार्गदर्शन
अमरावती /दि.14– स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ. इस शिविर को अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. जिसमें कुल 50 मरीजों का पंजीकरण किया गया. शिविर में विशेषज्ञों द्वारा गठिया, मधुमेह, मोटापा और अस्थि रोग जैसी बीमारियों से पीडित मरीजों की डॉक्टरों द्वारा व्यक्तिगत जांच की गई. शिविर होने के बावजूद मरीजों को निजी अस्पताल जैसी सुविधा और सलाह मिलने से उन्होंने संतोष व्यक्त किया. इस दौरान शिविर में मरीजों को जांच के बाद जरुरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गई. यह शिविर नियोजित समय के अनुसार और कडी अनुशासन में संपन्न हुआ. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बडी राहत मिली. इस अवसर पर मरीजों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, शिविर हो तो ऐसा हो. शिविर स्थानीय गाडगे नगर स्थित सुखदा क्लिनिक में आयोजित किया गया था. जिसमें विशेषज्ञ डॉ. अक्षय भारती, मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. शुभांगी भारतीय तथा अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. विरुपाक्ष काचेवार एक साथ उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज किया.





