प्रतिभा चाकणकर से आठ घंटे पूछताछ

भोंदूबाबा खरात के आर्थिक जाल का हुआ खुलासा

शिर्डी/दि.14– भोंदूबाबा अशोक खरात द्बारा ठहराए गए ठगी और अवैध साहूकारी के साम्राज्य में अब राजनीतिक गलियारों से जुडे नाम भी सामने आने लगे. किसान से ठगी के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस को विभिन्न पतसंस्था में करोडो रुपए के फर्जी खातों का पता चला हैं. इसी सिलसिले में सोमवार को शिर्डी पुलिस ने राज्य महिला आयोग की पूर्वाध्यक्ष रूपाली चाकरणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर और उनके बेटे चिन्मय से करीब आठ घंटे तक कडी पूछताछ की.

* खातों में खरात है नॉमिनी, 2.40 करोड का लेनदेन
पुलिस जांच में समता पतसंस्था में प्रतिभा चाकणकर के नाम पर दो और अनेक बेटे के नाम पर 2, कुल 4 संदिग्ध खाते मिले हैं. चौंकाने वाला तथ्य यह हैं कि इन सभी खातों में अशोक खरात को नॉमिनी बनाया गया था. जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए अब तक लगभग 2 करोड 40 लाख रूपये का संदिग्ध लेन-देन किए गए हैं.

* देवदर्शन के नाम पर लिए दस्तावेज : चाकणकर
पूछताछ के दौरान प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात ने देवदर्शन कराने का झांसा देकर उनसे महत्वपूर्ण दस्तावेज लिए थे. प्रतिभा का दावा हैें कि उन्होंने खुद कोई खता नहीं खोला. ना ही कभी कोई वित्तीय लेन-देन किया. उनके दस्तावेजों का दुरूपयोग कर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए ये खाते खोलें गए. इस पूरे आर्थिक जाल की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

* संदेह के घेरे में पतसंस्था के अधिकारी
इतने बडे स्तर पर हुए फर्जीवाडे ने बैंकिंग प्रणाली पर भी सवाल खडे कर दिए हैं. पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रहीं हैं कि बिना खाताधारक की मौजूदगी या सही सत्यापन के इतने बडे लेन-देन कैसे होते रहे. इस मामले में समता पतसंस्था की राहाता शाखा के प्रबंधक के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है.

* डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही पुलिस
शिर्डी पुलिस अब उन तकनीकी पहलुओं और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रहीं हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि फर्जी हस्ताक्षर किसने किए. पुलिस यह भी देख रहीें हैं कि खरात ने और कितने लोगों को देवदर्शन और आध्यात्मिक झांसे में लेकर उनके नाम पर बेमानी संपत्ति या खाते बनाए हैं.

 

Back to top button