पुणे में राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी ने की आत्महत्या

पोक्सो मामले में था आरोपी

पुणे/बीड/दि.20 – बीड के राष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाड़ी तुकाराम करांडे ने पुणे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तुकाराम महाराष्ट्र की ओर से राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में दो बार प्रतिनिधित्व कर चुका था. वह बीड के शिवाजीनगर पुलिस थाने में दर्ज झजउडज मामले में फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होनी थी. बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले तुकाराम करांडे को बार्शी रोड पर अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल बरामद की थी. बाद में उसे इस मामले में जमानत मिल गई थी.
* नाबालिग से जुड़े मामले में दर्ज था केस
पुलिस के अनुसार, तुकाराम बीड तालुका के एक गांव में स्कूली विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने गया था. इसी दौरान उसकी एक नाबालिग लड़की से पहचान हुई. आरोप है कि बाद में लड़की के बीड में पढ़ाई के लिए आने पर तुकाराम और उसके साथियों ने उसे ब्लैकमेल किया. नाबालिग ने कैफे में पिस्तौल का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत भी की थी. इसके बाद शिवाजीनगर पुलिस थाने में झजउडज कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद तुकाराम बीड से फरार हो गया था और पुणे में रह रहा था. इसी दौरान बुधवार को पुणे में उसके आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई.
* नीट में कम अंक आने से छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम
छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र सूरज सुभाष शिंदे ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छएएढ परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने के बाद वह तनाव में था. आत्महत्या से पहले सूरज ने दो पंक्तियों की एक चिट्ठी लिखी थी. इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था कि वह अगले जन्म में उनके लिए डॉक्टर बनेगा. साथ ही उसने माता-पिता से अपना ख्याल रखने और खुश रहने की अपील की. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Back to top button