राज्य की 12 लाख युवतियों को 2 हजार प्रति माह

उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल की बडी घोषणा

* माना जा रहा सीजेपी आंदोलन इफेक्ट
* लाडली बहना के बाद लाडली छात्रा
मुंबई/दि.20 – लाडली बहना योजना में प्रदेश की डेढ करोड से अधिक महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए अनुदान देने पश्चात महाराष्ट्र सरकार अब उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही युवतियों को प्रति माह 2 हजार रुपए बतौर जेब खर्च देने जा रही है. यह संकेत स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिए हैं. चंद्रकांत दादा ने दावा किया कि, शीघ्र फाइनल डिसीजन हो जाएगा. कंपनियों के सीएसआर फंड से जेब खर्ची दी जाने की बात उन्होंने कही. इस बीच जानकारों ने इसे जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का प्रभाव बताया है.
उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी ने भी इस तरह की योजना पर कार्यवाही चलने की जानकारी प्रमुख मीडिया ग्रुप को दी है. स्टाइपेंड की तर्ज पर यह राशि कंपनियों की सामाजिक प्रतिबद्धता राशि सीएसआर फंड से प्रावधान किए जाने के संकेत है.
* 12 लाख युवतियों को लाभ
हर माह 2 हजार रुपए जेब खर्च दिए जाने का प्लान बनने की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश की 12 लाख युवतियों को इस योजना लाभ मिलेगा. विद्यापीठों और शिक्षा संस्थानों में एडमिशन लेनेवाली युवतियों को उक्त जेब खर्च दिए जाने के संकेत देते हुए बताया गया कि, उनका विश्वविद्यालयों में पंजीयन होना अनिवार्य रहेगा. बताया गया कि, इस प्रकार का आर्थिक सपोर्ट दिए जाने से उच्च शिक्षा कक्षाओं में छात्राओं का उपस्थिति औसत बढेगा. सभी कॉलेजेस में छात्राओं के दाखिले बढने की आशा भी व्यक्त की गई है.
दूसरी ओर राजनीतिक समीक्षकों ने इसे जंतर-मंतर पर हुए झेन-जी के आंदोलन का असर निरुपित किया है. पिछले सप्ताह चंद्रकांत दादा पाटिल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, प्र-कुलगुरु के साथ मीटिंग की थी. उन्होंने कुलगुरु से प्रति सप्ताह कम से कम 50 विद्यार्थियों से संवाद करने कहा था. महाराष्ट्र सरकार की इस पेशकश से राज्य में युवतियों की क्लासेस में उपस्थिति और एडमिशन बढने का लक्ष्य रखा गया है.

Back to top button