नाशिक मेें चार युवकों की डूबने से मौत

मृतकों में एक युवक बुलढाणा का रहनेवाला

नाशिक/दि.14- जिले के ईगतपुरी तहसील के वैतरणा बांध और दुगारवाडी जलप्रपात में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई. सोमवार को प्रशासन ने शव को बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक रविवार को नाशिक से चार युवक पर्यटन के लिए वैतरणा बांध पर गए थे. दोपहर के समय वैतरणा बांध के किनारे तैरते समय बुलढाणा निवासी आदित्य प्रमोद नेवारे (20) और जलगांव निवासी विरेंद्र नंदन पाटिल पानी का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गए. दोस्तों के शोरशराबे पर स्थानीय लोगों ने तलाश की. लेकिन सफलता नहीं मिली. वहीं इसी दिन वैतरणा बांध के पास स्थित विख्यात दुगारवाडी जलप्रपात पर भी एक हादसा हुआ. यहां नहाते समय सुनिल गोसावी (21) और मंगेश दिलीप चव्हाण पैर फिसलने के कारण 50 फीट गहरे कुंड में डूब गए. रविवार रात होने के कारण बचावकार्य रोकना पडा था. सोमवार को गोताखोरों की सहायता से चारों के शव बाहर निकाले गए.

 

Back to top button