ड्यूटी स्वीकारने जा रही महिला पुलिस कर्मी मृत

चंद्रपुर में दो कारें टकराई

चंद्रपुर/दि.17 – नागभीड के तलोधी बालापुर थाने में अपनी नई ड्यूटी जॉइन करने उत्साह से जा रही महिला पुलिस कर्मी की आज सबेरे यहां भीषण सडक हादसे में जान चली गई. महिला कर्मी का नाम विशाखा बनसोड है. बनसोड परिवार उनकी मृत्यु से टूट गया है. वरिष्ठ अधिकारी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने की खबर है.
जानकारी के अनुसार दो कारें आपस में आमने-सामने से टकरा गई. जिसकी वजह से एक कार में सवार विशाखा बनसोड की मौके पर ही जान चली गई. यह हादसा चंद्रपुर-मूल रोड के वलनी बोर्डा मोड पर होने की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आला-अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं. उसी प्रकार मृत महिला पुलिस कर्मी का शव अस्पताल भेजा गया है. दुर्घटना के कारण चंद्रपुर पुलिस महकमें में शोक व्याप्त हो गया.

Back to top button