गावंडगांव बुद्रुक में कस्तुराबाई मानकर का देहदान

मानकर परिवार ने पेश की समाज के सामने अनुकरणीय मिसाल

अंजनगांव सुर्जी/दि.17 – अंजनगांव सुर्जी तहसील संवाददाता. मृत्यु के बाद भी शरीर समाज और चिकित्सा क्षेत्र के काम आए, इस उदात्त विचार के साथ अंजनगांव सुर्जी तहसील के गावंडगांव बुद्रुक निवासी मानकर परिवार ने समाज के सामने अनुकरणीय मिसाल पेश की है. गांव निवासी कैलासवासी कस्तुराबाई शंकरराव मानकर का 15 अगस्त को निधन हो गया. उनकी इच्छा के अनुसार निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया गया.
श्रीपाद जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा तथा रामानंदाचार्य संप्रदाय के अमरावती जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल धोटे के मार्गदर्शन में यह सामाजिक उपक्रम संपन्न हुआ. कस्तुरबाई मानकर ने जीवित रहते हुए संप्रदाय के मार्गदर्शन में देहदान का संकल्प लिया था. उनके निधन के बाद रामानंदाचार्य संप्रदाय के अमरावती जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल धोटे तथा कार्यकर्ताओं ने तत्काल पहल की. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अमरावती स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख मेडिकल कॉलेज (पीडीएमसी) में देहदान के लिए सौंपा गया. साथ ही उनका नेत्रदान राजापेठ, अमरावती स्थित दिशा आई बैंक में किया गया. देहदान से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन एवं अनुसंधान में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी, जबकि नेत्रदान से जरूरतमंद लोगों को दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिल सकेगी. मानकर परिवार के इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी निर्णय की सर्वत्र सराहना की जा रही है.
इस अवसर पर कस्तुरबाई मानकर के पुत्र श्रीकृष्ण शंकरराव मानकर, पुत्रवधू उज्वला श्रीकृष्ण मानकर, पुत्रियां शोभाताई रामराव तिडके एवं मीनाताई अशोक तिडके, दामाद रामराव महादेवराव तिडके एवं अरविंद महादेवराव तिडके, पौत्र शुभम श्रीकृष्ण मानकर, वैष्णवी मोहनराव सुरडकार, मोहनराव सुरडकार, पुरुषोत्तम चंद्रभानराव मानकर, एकनाथ सदाशिवराव मानकर सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे. रामानंदाचार्य संप्रदाय जिला सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल धोटे, जिला सचिव ओंकार कुलकर्णी, जिला कर्णल पांडुरंग इंगोले, महिला जिलाध्यक्ष रंजना फुले, प्रसिद्धि प्रमुख श्रेया डिके, सामाजिक उपक्रम समिति प्रमुख शालिनी धुमाले, अशोकराव धुमाले, श्री काले, विजय मारोटकर, विलास तोटे, मनोज देशमुख, संतोष घाटोले, संगीता महासब्दे, विजय हागोणे सहित संप्रदाय के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा अंजनगांव तहसील सेवा समिति के हरिदास धुले, मिलिंद हरणे, राजेश काले, गजानन कडू, राजेंद्र कडू, निलेश कैसर, प्रकाशराव धुले, गणेश पांडे, दीपक धुले, प्रसाद बारब्दे, धनराज सरोदे, गोपाल मेमनकर, प्रवीण तोटे, रवींद्र मानकर, प्रसन्न होटे, सुधीर धारस्कर, हरिदास वर्‍हाले, अरविंद कोरडे, विलास तायडे, वैभव संगणे सहित संप्रदाय के कार्यकर्ता, रिश्तेदार एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button