चिखलदरा न.प. को मिला नया मुख्याधिकारी

शुभम पांचिग्रीकर ने सीओ का संभाला पदभार

* न.प. कर्मियों ने किया नए सीओ का स्वागत
चिखलदरा/दि.17 – चिखलदरा नगर पालिका को नए मुख्याधिकारी के रूप में शुभम पांचिग्रीकर की नियुक्ति मिली है. वे आगामी तीन महीनों के लिए नगर पालिका में अपनी सेवाएं देंगे. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर के विकास, लंबित परियोजनाओं, आधारभूत सुविधाओं और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि चिखलदरा की बढ़ती पर्यटन क्षमता को देखते हुए दीर्घकालीन विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और स्थानीय नागरिकों को भी इसका लाभ मिले.
नए सीओ शुभम पांचिग्रीकर द्वारा चिखलदरा न.प. पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करते समय नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर वैभव नरूले, आकाश ठेंबरे, कुमार सावंत, धनंजय इंगले, धनश्री रोकडे व राजेश अटवर्धन सहित चिखलदरा न.प. के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button