रिद्धपुर हादसे के बाद सांसद बोंडे आक्रामक
स्कूल बसों के लिए नियमावली लागू करने की मांग

अमरावती/दि.13 – मोर्शी तहसील के रिद्धपुर में स्कूल बस की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने अमरावती जिले के सभी स्कूल बसों और विद्यार्थियों ने परिवहन में उपयोग होनेवाले कडे सुरक्षा नियम लागू करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरटीओ, पुलिस, स्कूल प्रबंधन और बस चालकों की तुरंत संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि, कई स्कूल बसों में प्रशिक्षित चालक और विद्यार्थियों की देखभाल के लिए कंडक्टर या परिचालक नहीं होते. जिस कारण इस प्रकार की गंभीर घटनाएं हो रही हैं. इसलिए सुरक्षा संबंधित उपाय को लागू करने की आवश्यकता है.
* यह है डॉ. बोंडे की मांग
छोटे विद्यार्थियों के सुरक्षा के लिए सभी स्कूल बसों में महिला कंडक्टर और परिचारिका की नियुक्ति की जाए. सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रुप से बस से उतरकर पर्याप्त दूरी तक पहुंच जाने की पुष्टि कंडक्टर द्वारा किए जाने के बाद ही चालक बस आगे बढाए. प्रत्येक स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए. बस चालकों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए.
विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए केवल चालक पर निर्भर न रहकर संबंधित संस्था चालक और प्रधानाचार्य ही सुरक्षा मानकों के पालन की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें.





