2 करोड रुपयों के मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
58 मामलों में कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थों की हुई थी जब्ती

अमरावती/ दि.2- शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत विविध पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत दर्ज 58 अपराधिक मामलों के तहत जब्त 368.43 किलो गांजे 1.551 किलो चरस तथा 1.253 किलो एमडी ड्रग्स ऐसे कूल 2 करोड 3 लाख 75 हजार रुपए मूल्य वाले मादक पदार्थों की खेप को आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय गोदाम से नागपुर की बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित महाराष्ट्र एनवायरो पावर लिमीटेड नामक कारखाने में ले जाकर इंसीनेटर मशीन के जरिए जलाकर नष्ट किया गया.
इस संदर्भ में दी गई जानकारी के मुताबिक अमरावती शहर पुलिस आयुक्ताय में सन 1996 से दर्ज रहनेवाले 58 मामलों में अदालती मुकदमा का निपटरा हो जोन के बाद कुल मामलों में जब्त किए गए गांजा चरस व एमडी को नष्ट करने हेतु शहर पुलिस आयुक्त राकेश ओला की अध्यक्षता के तहत पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे व रमेश धुमाल का समावेश रहनेवाली तीन सदस्यीय ड्रग्ज डिस्पोजेबल कमेटी स्थापीत की गई. जिसके आदेश पर महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण मंडल से मादक पदार्थों की खेप को नष्ट करने हेतु अनुमति प्राप्त की गई. जिसके आधार पर मादक पदार्थों की खेप को बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित महाराष्ट्र एनवायरो पावर लिमिटेड कारखाने में लेजाकर नष्ट करने की अनुमति दी गई. जिसके चलते 2 मई को अदालती निपटारा हो चुके 58 मामलों में जब्त गांजे चरस व एमडी को बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित कारखाने में ले जाकर इन्सीनेटर की सहायता से चलाकर नष्ट किया गया. इस समय ड्रग्स डिस्पोजेबल कमिटी व राज्य उत्पाद शुल्क के अधिकारी महाराष्ट्र एनवायरो पावर लिमिटेड के मैनेजर तथा दो पंच उपस्थित थे.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे व रमेश धुमाल के मार्गदर्शन में पीआई सीमा दातालकर व संदीप चव्हाण, एपीआई योगेश इंगले, एएसआई कैलाश सानप व हेकां सुधीर गुडधे व भूषण तथा पोकां गोविंद धनवे के पथक द्बारा की गई.
* किस थाने के कितने मामले
नागपुरी गेट – 16
बडनेरा – 13
गाडगे नगर – 11
खोलापुरी गेट – 3
नांदगांव पेठ -6
फे्रजरपुरा -4
वलगांव – 2
सिटीकोतवाली – 2
राजापेठ – 1
कुल – 58