लायंस अमरावती प्राइड की नई कार्यकारणी का गठन

अध्यक्ष मनीष टाले, सचिव नमिता जयसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मनोजा

अमरावती /दि.5- दि लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3234 एच 1 अंतर्गत लायन्स क्लब अमरावती प्राइड की 2026-27 यस वी केन की नई कार्यकारणी का हाल ही में चयन किया गया. लायन्स क्लब अमरावती प्राइड के संस्थापक व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के बडनेरा स्थित कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आयोजित की गई. जिसमे वर्तमान अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अध्यक्ष पद के लिए लायन मनीष टाले के नाम का प्रस्ताव रखा गया. जिसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मिति से मंजूर किया गया.
इसी बैठक में सचिव पद के लिए लायन नमिता जयसवाल व कोषाध्यक्ष राजकुमार मनोजा का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मिति से मंजूरी दी गई. नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष टाले, सचिव नमिता जयसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मनोजा का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विलास साखरे के हस्ते पुष्पगुष देकर शुभकामनाएं दी गई. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बैठक में लायन्स क्लब अमरावती प्राइड के संस्थापक एमजेएफ विलास साखरे, अध्यक्ष प्रमेंद्रसिंह ठाकुर, पीएमजेएफ किरण साखरे, पूर्व जोन चेयरपर्सन नगरसेवक अजय जयसवाल, सीए रतन शर्मा, पूर्व रीजन चेयरपर्सन राजकुमार मनोजा, जेड कोऑर्डिनेटर रविन्द्र उघड़े, कैबिनेट ऑफिसर मनीष टाले, नीलिमा टाले, बंटी साखरे आदि उपस्थिति थे. नवनिर्वाचित टीम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया.

Back to top button