कोर्ट में नई लिफ्ट, भरपूर पार्किंग, महिलाओं व नये वकीलों हेतु तत्पर
अध्यक्ष पद उम्मीदवार एड. अनिल विश्वकर्मा का कहना

* जिला बार में कर चुके हैं सचिव पद पर कार्य
* अन्य विविध उपक्रमों का भी वादा
अमरावती/ दि.25 – जिला वकील संघ के अगले सप्ताह 30 अप्रैल को होने जा रहे कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार एवं वरिष्ठ वकील एड. अनिल विश्वकर्मा ने चुनकर आने के बाद नये कोर्ट भवन में अतिरिक्त लिफ्ट , कारों और दुपहिया के लिए लिटेस्ट पार्किंग व्यवस्था, नये वकीलों तथा महिलाओं के लिए सदैव तत्पर रहने सहित एक दर्जन से अधिक आश्वासन दिए हैं. अमरावती मंडल से चर्चा दौरान एड. विश्वकर्मा ने बताया कि अनेकानेक विविध उपक्रम, वकील और लॉ विद्यार्थियों के हितों में बार अध्यक्ष के नाते सभी संभव कार्य करने वे तत्पर रहेंगे. विश्वकर्मा ने अपना 14 सूत्रीय घोषणापत्र भी जारी किया है.
रह चुके हैं सचिव
एड. अनिल विश्वकर्मा को 31 वर्षो से अधिक समय का वकालत का अनुभव रहने के साथ वे दो दशक पहले ही अमरावती जिला वकील संघ के सचिव रह चुके हैं. उन्होेंने बताया कि पुलिस आयुक्तालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय अकोला के वे विधि सलाहकार रह चुके हैं. उन्होंने वकील संघ के सचिव के रूप में बेहतरीन कार्य किए है. वकीलों के फोन नं. सहित टेलीफोन डिरेक्टरी उनके ही द्बारा सर्वप्रथम बनाई गई थी. उन्हीं के कार्यकाल में वर्ष 2006- 07 में ग्रंथालय में बीटी प्रणाली शुरू की गई थी. एड. विश्वकर्मा ने अपने वकील साथियों से 14 वादे किए हैं.
सभी के लिए कोर्ट डायरी
एड. विश्वकर्मा ने वकील साथियों से अध्यक्ष पद पर अवसर देने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में वकील वर्ग के फोरव्हीलर्स और टूव्हीलर्स की वे लेटेस्ट पार्किंग व्यवस्था करेंगे. निर्माणाधीन कैंटीन में भी वकील तथा पक्षकारों के बैठने की अलग से व्यवस्था करेंगे. लिफ्ट की वर्तमान व्यवस्था को अपूर्ण बताते हुए अध्यक्ष पद दावेदार एड. विश्वकर्मा ने विशेष कैप्सूल लिफ्ट का प्रबंध करने प्रयत्न करने का वादा किया है. उन्होंने वकीलों के लिए शुध्द पेयजल की व्यवस्था करने का वचन देते हुए महिला वकीलों और नवोदितों की समस्याएं हल करने प्राथमिकता देने की बात कहीं है. तीन वर्षो तक प्रॅक्टीस रहनेवाले वकीलों को हमेशा न्यायालयीन कामकाज हेतु आवश्यक इरीश अली की कॉपी नि:शुल्क वितरित करने का भी दावा किया. ग्रंथालय अद्यावत करने, बार रूम में वायफाय उपलब्ध कराने,वर्च्युअल हियरिंग हेतु अलग से साउंड प्रुफ कमरा उपलब्ध करवाने एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित करने का वचन घोषित किया है.
उल्लेखनीय है कि एड. अनिल विश्वकर्मा अनेक महत्वपूर्ण क्रिमीनल कैसेस में सफल पैरवी कर चुके हैं. उनके परिवार में पत्नी सोनिया विश्वकर्मा, पुत्र एड. आर्यन विश्वकर्मा और पुत्री अनुष्का विश्वकर्मा का समावेश है. एड. आर्यन अपने पिता के साथ वकालत का कार्य कर रहे हैं. वहीं पुत्री अनुष्का बडनेरा के मेघे कॉलेज इंजीनियरिंग फाइनल वर्ष की छात्रा है.
सभी वचनों का निष्ठा से अनुपालन
एड. अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि वकील संघ अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर वे अपने घोषणापत्र के सभी वचनों का ईमानदारी से पालन करेंगे. उसी प्रकार प्रशासन संबंधी वकीलों की सभी शिकायतों और समस्याओं के हल हेतु तत्पर रहेंगे.





