एहफाज खान के कोचिंग क्लास की छात्राओं को अयान अहमद बनाता था निशान
स्नैपचैट के जरिए बिछाता था जाल, 26 लडकियों को भेजी रिक्वेस्ट

* 11 लडकियां थी नियमित संपर्क में, 8 लडकियां फंसी जाल में
* अब एसआईटी खंगाल रही स्नैपचैट का डेटा, तकनीकी सबूतों का हो रहा पंचनामा
* पीसीआर में आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर भी की गई है पूछताछ
परतवाडा /दि.25- परतवाडा में उजागर हुए अश्लील वायरल वीडियो कांड की एसआईटी द्वारा की जा रही जांच-पडताल में अब यह जानकारी भी निकलकर सामने आई है कि, इस मामले में सहआरोपी रहनेवाले एहफाज खान के कोचिंग क्लास में पढनेवाली छात्राओं पर ही मुख्य आरोपी अयान अहमद की नजर रहा करती थी और वह उन छात्राओं को ही बडे सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फांसा करता था. जिसके लिए वह सोशल मीडिया साइट स्नैपचैट का प्रयोग करता था और उसने स्नैपचैट के जरिए 26 लडकियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. खास बात यह रही कि, सभी 26 लडकियों में अयान अहमद द्वारा भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया था. जिसमें से 11 लडकिया उसके साथ नियमित संपर्क में भी रही और इनमें से ही 8 लडकियों को अयान अहमद ने अपने जाल में फांसकर अपनी अश्लील हरकतों का शिकार बनाया था. जिनके करीब 18 वीडियो और 39 छायाचित्र सामने आए है. हालांकि उन 8 लडकियों में से अब तक केवल एक पीडिता ही सामने आई है. ऐसे में इस अपराध की व्याप्ती को देखते हुए आरोपी अयान अहमद के जाल में फंसी अन्य 7 पीडिताओं की खोजबिन करने हेतु एसआईटी द्वारार अब तकनीकी सबूतों एवं फॉरेन्सिक डेटा का गहन विश्लेषण करना शुरु किया गया है. साथ ही एसआईटी के साइबर पथक ने आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ के काम को गतिमान भी किया है.
बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 मोबाइल सहित एक हार्डडिस्क, एक टैब व एक लैपटॉप जैसे तकनीकी साहित्य को जब्त किया है. जिसमें से तीन मोबाइल से रिकवर किया गया डेटा पुलिस को फॉरेन्सिक लैब से प्राप्त हो चुका है. वहीं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डेटा को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि, इस मामले में पकडे गए अयान अहमद, एहफाज खान, तबरेज खान, उजेर खान व मोहम्मद साद नामक पांच आरोपी 27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में है, जिन्हें आमने-सामने बिठाकर मोबाइल के बरामद हुए अश्लील व आपत्तिजनक फोटो-वीडियो एवं डेटा के बारे में एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है.
* सुनियोजित ढंग से किया काम
जांच में यह भी सामने आया कि, अयान अहमद ने केवल उन्हीं लडकियों को स्नैपचैट के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जो उसके दोस्त एहफाज खान मंसूर खान द्वारा संचालित की जानेवाली कोचिंग क्लासेस की छात्राएं थी. जिससे यह स्पष्ट होता है कि, अयान अहमद ने पहले से ही अपना लक्ष्य स्पष्ट रखा था और उसी के आधार पर आगे बढते हुए लडकियों को अपने जाल में फंसाने की योजना बनाई थी. इस बात को ध्यान में रखते हुए एसआईटी द्वारा स्नैपचैट के चैटिंग, कॉलिंग डेटा एवं अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को रिकवर किया जा रहा है. जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि, इस मामले में और किन-किन लोगों का समावेश है तथा और कितनी छात्राओं व युवतियों को आरोपियों द्वारा अपने जाल में फांसने का काम या प्रयास किया गया था.





